Edinbox Hindi

मिजोरम में कक्षा 9 के लिए लागू होगी सामान्य परीक्षा प्रणाली, सरकार करने जा रही बड़ा बदलाव

मिजोरम के शिक्षा मंत्री डॉ. वानलाल्थलाना ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए सामान्य परीक्षा लागू करेगी। इसका उद्देश्य शिक्षा प्रणाली में सुधार करना और छात्रों को जेईई व नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयार करना है।

मंत्री ने ममित जिले के सरकारी स्कूलों का दौरा किया, जो त्रिपुरा और बांग्लादेश की सीमा के पास स्थित हैं। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से बातचीत करते हुए बताया कि मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) अगले सत्र से यह परीक्षा आयोजित करेगा।

SCERT का सहयोग और नई पहल
डॉ. वानलाल्थलाना ने कहा कि स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) के माध्यम से स्टैंडर्डाइज्ड असेसमेंट फॉर एलीमेंट्री स्कूल्स (SAfES) लागू किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे पाठ्यपुस्तक से आगे बढ़कर छात्रों को समसामयिक ज्ञान और नई कौशल सिखाएं।

उन्होंने यह भी जोर दिया कि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार और नामांकन बढ़ाने के प्रयास किए जाएं, ताकि ये निजी संस्थानों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें। मंत्री ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि छात्रों का चरित्र निर्माण और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।

इस मौके पर समग्र शिक्षा राज्य परियोजना निदेशक लल्थांजिरा और ममित जिले के शिक्षा अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed