
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को आदेश दिया है कि 1 अक्तूबर से फेसियल QR कोड आधारित अटेंडेंस डिवाइस बंद कर दिए जाएंगे। अब सभी फैकल्टी सदस्यों को FACE-आधारित मोबाइल आधार ऑथेंटिकेशन ऐप से ही उपस्थिति दर्ज करनी होगी।
– 1 अक्तूबर से वॉल-माउंटेड QR कोड अटेंडेंस डिवाइस हटाए जाएंगे।
– हर फैकल्टी सदस्य को अपने मोबाइल पर FACE ऐप इंस्टॉल करना होगा।
– कॉलेज यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी फैकल्टी सदस्य ऐप उपयोग की प्रक्रिया से परिचित हों।
एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स में बड़ा बदलाव
शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए NMC ने एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स संशोधित किया है।
नई सीटें जोड़ी गईं : 7,375
सीटें घटाई गईं : 456
कुल सीटें अब : 1,24,825
यह बदलाव नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी, पुराने संस्थानों में सीट बढ़ोतरी और अदालत में लंबित मामलों के समाधान के बाद लागू किया गया है।




Add comment