Edinbox Hindi

ICAI ने घोषित की सीए फाइनल मॉक टेस्ट पेपर सीरीज, जनवरी 2026 परीक्षा की तैयारी तेज़

चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल जनवरी 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मॉक टेस्ट पेपर सीरीज की घोषणा की है।

मॉक टेस्ट शेड्यूल
सीरीज-1: 17 नवंबर 2025 से
सीरीज-2: 4 दिसंबर 2025 से
दोनों सीरीज ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में होंगी। ऑफलाइन परीक्षा देने के इच्छुक छात्र अपने क्षेत्रीय शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

जनवरी 2026 परीक्षा कार्यक्रम
सीए फाउंडेशन: 18, 20, 22, 24 जनवरी
इंटरमीडिएट (ग्रुप 1): 6, 8, 10 जनवरी
इंटरमीडिएट (ग्रुप 2): 12, 15, 17 जनवरी
सीए फाइनल (ग्रुप 1): 5, 7, 9 जनवरी
सीए फाइनल (ग्रुप 2): 11, 13, 16 जनवरी

कैसे मिलेगा पेपर?
प्रश्न पत्र ICAI की आधिकारिक वेबसाइट [icai.org] के BoS Knowledge Portal पर दोपहर 1:30 बजे अपलोड किए जाएंगे। छात्रों को इन्हें निर्धारित समय सीमा में हल करना होगा। प्रत्येक पेपर की उत्तर कुंजी 48 घंटे के भीतर जारी कर दी जाएगी, ताकि छात्र स्वयं मूल्यांकन कर सकें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed