Edinbox Hindi

बुजुर्गों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने का अभियान, तेजस्वी मनोज बनीं TIME की “Kid of the Year 2025”

टेक्सास के फ्रिस्को की 17 वर्षीय तेजस्वी मनोज ने फरवरी 2024 में एक घटना से सीख ली, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। उनके 85 वर्षीय दादा को एक फर्जी ईमेल आया, जिसमें खुद को रिश्तेदार बताकर $2,000 (करीब डेढ़ लाख रुपये) की मांग की गई थी। दादा जी पैसे भेजने ही वाले थे, लेकिन परिवार ने समय रहते रोक लिया। इसी घटना ने तेजस्वी को सोचने पर मजबूर किया कि बुजुर्ग ऑनलाइन ठगी का कितना आसान शिकार बनते हैं।

‘शील्ड सीनियर्स’ की शुरुआत
तेजस्वी ने साइबर अपराध और बुजुर्गों को निशाना बनाने वाले स्कैम्स पर रिसर्च की और नतीजा था—‘Shield Seniors’, एक ऐसा मिशन जो वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल ठगी से बचाने के लिए काम करता है। उनका मानना है कि थोड़ी सी जागरूकता और सही जानकारी बुजुर्गों को ऐसे जाल से सुरक्षित रख सकती है।

टाइम मैगजीन का सम्मान
तेजस्वी मनोज को TIME मैगजीन ने “Kid of the Year 2025” चुना है। यह सम्मान उन्हें उनके इनोवेटिव प्लेटफ़ॉर्म और डिजिटल सुरक्षा जागरूकता में योगदान के लिए मिला है। कम उम्र में ही उन्होंने साइबर अपराध जैसे गंभीर मुद्दे पर ठोस कदम उठाकर कई परिवारों को प्रेरित किया है।

पढ़ाई और विज़न
Lebanon Trail High School, Frisco की छात्रा तेजस्वी साइबर सुरक्षा और कोडिंग में गहरी रुचि रखती हैं। उनका संदेश साफ है—“जागरूकता ही सबसे बड़ी ढाल है, खासकर बुजुर्गों के लिए।”

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed