उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 02/2022 के तहत प्रस्तावित पीजीटी भर्ती लिखित परीक्षा (15 और 16 अक्टूबर 2025) को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने प्रेस नोट जारी किया है।
क्यों स्थगित हुई परीक्षा?
आयोग ने “अपरिहार्य कारणों” का हवाला देते हुए परीक्षा टालने का निर्णय लिया है। नई तिथि की जानकारी बाद में दी जाएगी। आयोग के उप सचिव की ओर से इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है।
पहले भी टली थी परीक्षा
यह पहली बार नहीं है जब पीजीटी परीक्षा स्थगित हुई हो। इससे पहले भी परीक्षा रद्द होने के बाद नई तिथियां तय की गई थीं, लेकिन अब अक्टूबर 2025 की प्रस्तावित तिथियां भी निरस्त हो गई हैं। उम्मीदवारों को अगली तारीख के लिए आयोग की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार करना होगा।




Add comment