Edinbox Hindi

JAC 10th Result 2024: झारखंड बोर्ड की 10वीं  कक्षा का परिणाम जारी, ज्योत्सना ज्योति ने 99.2% अंकों के साथ किया टॉप 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज जेएसी कक्षा 10वीं का परिणाम (JAC 10th Result 2024) जारी कर दिया। रिजल्ट के साथ ही साथ टॉपर्स की सूची भी जारी की गयी है। झारखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति कुल 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बनीं हैं। दूसरे स्थान पर रहीं सना को 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। तीसरे स्थान पर दों छात्राएं रही हैं, करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या। दोनों ने 500 के कुल अंकों में से 98.4% अंक हासिल किए हैं। 

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जेएसी की वेबसाइटों jacresults.com और jac.jharhand.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 90.39 फीसदी छात्र सफल घोषित किये गये हैं। 54.20 प्रतिशत छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि 40.63 प्रतिशत ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की, और 5.17 प्रतिशत ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की।जहां लड़कियों में उत्तीर्ण प्रतिशत  91% का रहा, वहीं लड़कों ने 89.70% उत्तीर्ण दर हासिल किया।

जेएसी झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में विद्यार्थियों ने बेहतर उत्तीर्ण दर तो हासिल किया ही है, प्रथम श्रेणी में भी अच्छी खासी तादाद में छात्रों ने पास किया। सफल उम्मीदवारों में से, 2,05,110 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की। द्वितीय श्रेणी में 1,53,733 छात्रों ने और तृतीय श्रेणी में 19,555 छात्रों ने सफलता हासिल की। 

ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड 
– सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी  jacresults.com  या jac.jharkhand.gov.in  पर जाना होगा।
– होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 10वीं बोर्ड परिणाम लिंक खोलें।
– अब, अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
– जेएसी 2024 बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
– उम्मीदवार अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की आवश्यकता के लिए परिणाम का एक प्रिंटआउट भी लिया जा सकता है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed