Edinbox Hindi

बीएचयू के प्रोफेसर अनिल कुमार त्रिपाठी बने आईआईएसईआर मोहाली के नए निदेशक 

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), मोहाली ने प्रोफेसर अनिल कुमार त्रिपाठी को पांच साल के कार्यकाल के लिए अपना नया निदेशक नियुक्त किया है। प्रोफेसर त्रिपाठी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में विज्ञान संस्थान के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में वरिष्ठ प्रोफेसर हैं। उनके पास जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 40 वर्षों से अधिक के शोध और शिक्षण से प्राप्त समृद्ध अनुभव है।

प्रोफेसर त्रिपाठी 1990 से बीएचयू में पढ़ा रहे हैं। वे 2002-2004 तक डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में भी प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। प्रो.त्रिपाठी फरवरी 2019 से जनवरी 2024 तक विज्ञान संस्थान, बीएचयू के निदेशक भी थे। वह कई शोध परियोजनाओं का नेतृत्व करने के अलावा विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रशासनिक और शैक्षणिक क्षमताओं में महत्वपूर्ण योगदान देते आ रहे हैं। उन्होंने फरवरी 2014 से जनवरी 2019 तक सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्लांट्स (CSIR-CIMAP) के निदेशक के रूप में भी काम किया है।

प्रो.त्रिपाठी ने 22 पीएचडी थीसिस का पर्यवेक्षण किया है. उन्हें कई फ़ेलोशिप और पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इनमें जेसी बोस नेशनल फ़ेलोशिप, डॉ. राजेंद्र प्रसाद ओरेशन अवार्ड, लाइफ साइंस में सीएसआईआर टेक्नोलॉजी अवार्ड, बायोटेक्नोलॉजी में यूजीसी कैरियर अवार्ड और भारतीय विज्ञान कांग्रेस, बैंगलोर द्वारा आईएससीए यंग साइंटिस्ट अवार्ड शामिल हैं। वह भारतीय विज्ञान अकादमी (IASc), बैंगलोर, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA), राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारत (NASI), इलाहाबाद, राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (NAAS) सहित देश की प्रमुख विज्ञान अकादमियों के फेलो भी हैं। .

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed