Edinbox Hindi

डीयू में पीजी के लिए 25 अप्रैल से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया 

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 82 स्नातकोत्तर कोर्सेज (पीजी-PG) की 13, 500 सीटों पर दाखिले (Admission) की पंजीकरण (Registration) प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरु होगी। इसके लिए पीजी दाखिला पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कराना होगा, जो कि उसी दिन लांच होगा। पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आवेदकों को एक महीने का समय मिलेगा। पंजीकरण प्रक्रिया 25 मई को समाप्त होगी। डीयू के पीजी कोर्सेज व नॉन कालिजिएयेट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में बीते साल की तरह इस बार भी दाखिले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी पीजी) के स्कोर के आधार पर होंगे। पीजी कोर्सेज में दाखिले का दूसरा चरण जून से शुरु होगा। इसके तहत सीटों का आवंटन किया जाएगा।  

डीयू ने शुक्रवार को पीजी दाखिला प्रक्रिया की घोषणा कर दी। कुलपति प्रो योगेश कुमार सिंह ने दाखिलों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि पीजी दाखिले के लिए पंजीकरण 25 अप्रैल से शुरू होंगे, उसी दिन पंजीकरण के लिए पोर्टल खुलेगा। 25 मई तक स्टूडेंट्स दाखिले के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। बीते साल पीजी के 77 प्रोग्राम में दाखिले लिए गए थे। इस साल प्रोग्राम की संख्या 82 हो गई है। पीजी दाखिलों में इस बार एमए हिंदू स्टडीज, एमए पब्लिक हेल्थ, एमए चाइनीज स्टडीज, एमए कोरियन स्टडीज, और मास्टर इन फाइन आट्र्स को भी शामिल किया गया है। पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सीट आवंटन की प्रक्रिया जून से शुरु हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पीजी कोर्सेज के दाखिला प्रक्रिया में इस बार किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होंगी। बीते साल हुई दिक्कतों को इस साल दूर किया गया है।  

डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि इस वर्ष पीजी के लिए एनसीवेब सहित कुल 13500 सीटों, बीटेक के लिए 120 प्रत्येक तथा बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी के लिए प्रत्येक में 60 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। दाखिले में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान ही तीन वेबिनार किए जाएंगे। इनमें से एक बीटेक, दूसरा एलएलबी, और दूसरा आरक्षित श्रेणी के छात्रों की दाखिला प्रक्रिया पर आधारित होगा। इसमें छात्रों को दाखिले से जुड़ी प्रत्येक छोटी बड़ी दाखिले की जानकारी दी जाएगी।

keywords: DU, PG, Admission, Registration.

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed