Edinbox Hindi

UPSC Exam Calendar 2025: यूपीएससी ने जारी किया 2025 का एग्जाम कैलेंडर 

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2025 में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए अपना वार्षिक एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 2025 की तमाम यूपीएससी परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2025 को यहाँ से डाउनलोड भी किया जा सकता है।

यूपीएससी कैलेंडर 2025 में अधिसूचना, आवेदन पत्र और अस्थायी परीक्षा तिथियां शामिल हैं। इस कैलेंडर में अगले साल होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और मुख्य परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल बताया गया है। कैलेंडर में न सिर्फ ये बताया गया है कि कौन सी परीक्षा कब होगी, बल्कि ये भी जानकारी दी गई है कि आवेदन पत्र कब से कब तक भरें जा सकते हैं और परीक्षा कितने दिनों तक चलेगी।

परीक्षा कैलेंडर में बताया गया है, सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 दोनों एक ही दिन यानी 25 मई 2025 को आयोजित की जाएंगी। दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगी। यूपीएससी की मुख्य परीक्षा 2025 अगले साल अगस्त में आयोजित की जाएगी।

इसी तरह, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा (1), 2025 और सीडीएस परीक्षा (1), 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया भी एक साथ 11 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगी। इन दोनों परीक्षाओं को 13 अप्रैल को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। कैलेंडर में सीबीआई (डीएसपी) एलडीसीई, सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) एलडीसीई, सीडीएस 1, 2 जैसी अन्य परीक्षाएं भी शामिल हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed