
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) की 10वीं कक्षा के परिणामों की तिथियां सामने आ गई हैं। बोर्ड ने सूचित किया है कि 10वीं के परीक्षा के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया 2 मई को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इस क्रम में पहले एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन होगा, उसके बाद करीब 9.45 बजे रिजल्ट घोषित किये जाएंगे।
बोर्ड की आधिकारिक सूचना के मुताबिक सभी स्कूल उसी दिन बोर्ड के कैंप ऑफिस से रिजल्ट के मार्कशीट भी ले सकेंगे।
बता दें कि इस साल बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षाएं 2 फरवरी से 12 फरवरी तक हुई थी जिसमें करीब 8 लाख बच्चों ने अपना नामांकन किया था। परिणाम बोर्ड के ऑफिशियल साइट wbbse.wb.gov.in. पर देखे जा सकते हैं। साथ ही wbresults.nic.in पर भी रिजल्ट का लिंक दिया जाएगा।
ऐसे करें रिजल्ट चेक:
– WBBSE के ऑफिशियल साइट wbbse.wb.gov.in. पर जाएं।
– होम पेज पर WBBSE माध्यमिक रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
– डिटेल्स भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
– आप का रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जायेगा।
– रिजल्ट को देखने के बाद उसे डाउनलोड कर के पीडीएफ फॉर्म में रख लें।




Add comment