Edinbox Hindi

काशी विद्यापीठ में नए सत्र से शुरू होंगे दो नए कोर्स

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 से दो नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे। साथ ही बीएससी में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक में इस पर सहमति बन गयी।

नए सत्र से दर्शनशास्त्र विभाग में एमए इन योगा कोर्स शुरू करने की स्वीकृति दी गई। इस कोर्स में 66 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसकी फीस 10 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर होगी। साथ ही मनोविज्ञान विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन म्यूजिक थेरेपी (हाइब्रिड मोड वन ईयर कोर्स) शुरू होगा। इसमें 30 सीटों पर प्रवेश होंगे। इसकी फीस 11 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर होगी। इस कोर्स के समन्वयक डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय होंगे।

वहीं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय में संचालित बीएससी बायो की सीटें 66 से बढ़ाकर 120 कर दी गई हैं। बैठक में तय किया गया कि विश्वविद्यालय में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस सेमेस्टरवार ली जाएगी। साथ ही एनटीपीसी परिसर की फीस, पाठ्यक्रम और सीट निर्धारण गंगापुर परिसर के अनुसार करने पर सहमति बनी। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, चीफ प्रॉक्टर प्रो. अमिता सिंह, उप कुलसचिव हरीश चंद, डीन ऑफ एकेडमिक डॉ. संदीप गिरी आदि उपस्थित रहे।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed