
दिल्ली एम्स के गर्ल्स हॉस्टल में आज बीएससी नर्सिंग सेकंड ईयर की एक छात्रा ने ख़ुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक छात्रा ने होस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। उसका शव होस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला। बताया गया है कि मंगलवार को उसने अपने दुपट्टा से पंखे से फंदा लगा लिया। सुबह 11:30 बजे इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मामले की छानबीन शुरू की।क्राइम टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया।
मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने बताया कि सुसाइड करने वाली स्टूडेंट 21 साल की थी और बिहार के शेखपुरा जिला की रहने वाली थी। मृतका के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने पढ़ाई से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
मृतक स्टूडेंट के परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गई है। छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मृतक छात्रा के दोस्तों से भी पूछताछ की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा पढ़ाई के चलते दबाव में थी जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। मंगलवार करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल पर छात्रा के सुसाइड की सूचना मिली थी। कॉल करने वाले ने पुलिस को बताया कि बीएससी नर्सिंग सेकंड ईयर की छात्रा ने पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तत्पश्चात केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।




Add comment