Edinbox Hindi
NVS Recruitment 2026: नवोदय विद्यालयों में PGT, TGT और स्टाफ नर्स भर्ती, 15 मई तक करें आवेदन

NVS Recruitment 2026: नवोदय विद्यालयों में PGT, TGT और स्टाफ नर्स भर्ती, 15 मई तक करें आवेदन

NVS Recruitment 2026: नवोदय विद्यालयों में PGT, TGT और स्टाफ नर्स भर्ती, 15 मई तक करें आवेदन

Navodaya Vidyalaya Samiti के पटना रीजन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संविदा आधार पर शिक्षकों और स्टाफ नर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। यह भर्ती बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू होगी और 15 मई 2026 तक जारी रहेगी।

भर्ती प्रक्रिया के तहत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), लाइब्रेरियन, स्पेशल एजुकेटर, फिजिकल एजुकेशन टीचर और स्टाफ नर्स सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार NVS Official Website के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन पत्रों की जांच और सत्यापन 16 मई 2026 को किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 18 मई तक सूचना भेजी जाएगी, जबकि इंटरव्यू 21 मई से 23 मई 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे।

PGT पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड होना जरूरी है। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में पढ़ाने की क्षमता भी आवश्यक होगी। वहीं TGT पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, बीएड और CTET पेपर-II पास होना अनिवार्य है।

स्टाफ नर्स पद के लिए बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री जरूरी रखी गई है। उम्मीदवार का राज्य नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए और कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में ढाई साल का अनुभव भी मांगा गया है।

वेतन की बात करें तो सामान्य स्टेशनों पर PGT पद के लिए 35,750 रुपये प्रति माह और हार्ड स्टेशन पर 42,250 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। वहीं TGT, लाइब्रेरियन और स्टाफ नर्स पदों के लिए सामान्य स्टेशन पर 34,125 रुपये और हार्ड स्टेशन पर 40,625 रुपये मासिक वेतन तय किया गया है।

साक्षात्कार बिहार के Jawahar Navodaya Vidyalaya Rajgir, झारखंड के Jawahar Navodaya Vidyalaya Mesra और पश्चिम बंगाल के Jawahar Navodaya Vidyalaya Durgapur में आयोजित किए जाएंगे।

भर्ती के तहत हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस और बंगाली समेत कई विषयों में PGT पद शामिल हैं। वहीं TGT के तहत हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला, संगीत, कंप्यूटर विज्ञान और शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों में भर्ती की जाएगी। इसके अलावा स्पेशल एजुकेटर, लाइब्रेरियन, आतिथ्य एवं पर्यटन विषय के व्यावसायिक शिक्षक और तीसरी भाषा के तौर पर बंगाली एवं उर्दू शिक्षक पद भी शामिल हैं।

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अनुभव से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियों की जांच करना जरूरी होगा। भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed