Edinbox Hindi

करीना कपूर की किताब पर बवाल, हाइकोर्ट ने दिया नोटिस 

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। करीना कपूर को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MP High Court) की जबलपुर बेंच ने उनकी एक किताब को लेकर नोटिस जारी किया है। यह नोटिस ‘करीना कपूर खान्स प्रेगनेंसी बाइबल : द अल्टीमेट’ नाम की उनकी विवादित पुस्तक को लेकर दिया गया है। अदालत ने करीना कपूर के अलावा किताब की सह लेखिका अदिति शाह भीमजियानी, अमेजन इंडिया, प्रकाशक जगरनाट बुक्स और कई अन्य को भी नोटिस जारी किया है। मामले पर अगली सुनवाई एक जुलाई को होगी। 

दअरसल, यह विवाद अगस्त 2021 में आई करीना कपूर की किताब ‘करीना कपूर खान्स प्रेगनेंसी बाइबल : द अल्टीमेट’ के शीर्षक को लेकर पैदा हुआ है। जबलपुर सिविल लाइन निवासी क्रिस्टोफर एंथोनी ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि पुस्तक के शीर्षक में बाइबल शब्द के इस्तेमाल से ईसाई समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। याचिका के जरिए करीना कपूर पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने और पुस्तक के शीर्षक से बाइबिल शब्द हटाने की मांग की गई है। कहा गया है कि करीना कपूर ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की मंशा से यह किताब लिखी है, जिसका कवर पेज भी आपत्तिजनक है।
  
याचिकाकर्ता की दलील है कि करीना कपूर खान ने अपनी प्रेगनेंसी के अनुभव को साझा करने यह किताब प्रकाशित की थी। किताब के नाम में बाइबिल जोड़ने से ईसाई धर्म के लोगो को पीड़ा हुई और उनकी भावनाएं आहत हुई। किताब का शीर्षक ईसाई धर्म के मानने वाले अनुयाईयों के पवित्र धार्मिक ग्रंथ बाइबिल से लिया गया है। जबकि बाइबिल ईसाई धर्म का धार्मिक ग्रंथ है और इस पवित्र पुस्तक में प्रभु की शिक्षा व दृष्टांतों का वर्णन है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed