Edinbox Hindi

Bihar STET 2024: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

Bihar STET Admit Card 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2024) के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, वे बोर्ड की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

बता दें कि अभी केवल पेपर 1 के अंतर्गत आने वाले विषयों की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र उपलब्ध करवाए गये हैं। इस परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) माध्यम में किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 पेपर-1 के अंतर्गत आने वाले विषयों की परीक्षा 18 मई से 29 मई तक आयोजित की जाएगी। वहीं पेपर-2 के अंतर्गत आने वाले विषयों की परीक्षा 11 जून से 20 जून तक दो पालियों में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न करवाई जाएगी। पेपर 2 का प्रवेश पत्र माह जून के प्रथम सप्ताह में समिति के उक्त वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन प्रतिदिन दो पाली में किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा 10:00 से 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा 3:00 से 5:30 बजे तक ली जाएगी। 

माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रथम पेपर के विभिन्न विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 3,59,489 अभ्यर्थियों तथा पेपर-2 के विभिन्न विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 2,37,442 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इस प्रकार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रथम और द्वितीय पेपर के विषयों में सम्मिलित होने के लिए कुल 5,96,931 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed