Edinbox Hindi

भीषण गर्मी में भी खुले हैं बिहार के सरकारी स्कूल, 14 छात्राएं बेहोश होकर गिरीं

बिहार (Bihar) में भीषण गर्मी के बावजूद अब तक सरकारी स्कूलों (Government Schools) में अवकाश की घोषणा नहीं की गयी है। 42 से 45 डिग्री तापमान के बीच राज्य में स्कूल अभी भी संचालित हो रहे हैं। नतीजा, बेगूसराय के एक स्कूल में गर्मी के चलते आज अचानक 12 से अधिक छात्राए बेहोश हो गईं। हालत यह हो गई कि उन्हें इलाज के लिए मटिहानी पीएचसी में भर्ती कराया जहां फिलहाल सभी छात्राओं का इलाज चल रहा है। 

मामला बेगूसराय ज़िले के मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी मध्य विद्यालय का है। अभिभावकों का कहना है कि भीषण गर्मी में भी बच्चों को छुट्टी नहीं दी गई है। शिकायत करने पर कहा जाता है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने स्कूल को बंद करने का आदेश नहीं दिया है। भारी गर्मी के कारण बच्चे स्कूल में ही बीमार पड़ रहे हैं। 

शिक्षक भी दबी जुबान से कह रहे हैं कि इस भीषण गर्मी में भी सुबह 6:00 बजे से विद्यालय संचालित किया जा रहा है। इससे छात्र तो परेशान हो ही रहे हैं, शिक्षक और अभिभावक के लिए भी मुसीबत बढ़ गयी है। उपस्थिति की अनिवार्यता के कारण विद्यालय नहीं जाने की हिम्मत न छात्र जूता प् रहे हैं और न ही शिक्षक। परिणामस्वरूप, छात्र गर्मी के चलते बेहोश होकर नीचे गिर रहे हैं।

शिक्षक और अभिभावकों ने बिहार सरकार से इस समस्या को गंभीरता से लेने को कहा है। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को भीषण गर्मी में स्कूल बंद करने का आदेश जारी करना चाहिए। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed