
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड ने आज मौलवी, आलिम और फाजिल सहित अन्य पाठ्यक्रमों के लिए यूपी मदरसा परिणाम घोषित कर दिया। कुल 88.5 प्रतिशत परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में पास हुए हैं।
मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डा. इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया इस बार 90.3 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं हैं, जबकि 86.7 प्रतिशत लड़के परीक्षा में सफल हुए हैं। प्रदेश में इस बार कुल 114723 मदरसा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें से 101602 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इस बार भी मदरसा बोर्ड के परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है।
जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूपी मदरसा परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी मदरसा बोर्ड 2024 परीक्षा 13 फरवरी से 21 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की गई थी। यूपी मदरसा बोर्ड परिणाम 2024 देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, कक्षा, जिला और कैप्चा कोड डालना होगा।




Add comment