Edinbox Hindi

सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को मिलेगी Allen Kota में नि:शुल्क कोचिंग

शिक्षा के क्षेत्र में निर्धन व प्रतिभावान विद्यार्थियों के सपने पूरे करने के लिए गठित एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से शिक्षा संबल योजना शुरू की गयी है। इसके तहत उत्तर भारत के सरकारी विद्यालयों व विद्या भारती संस्थान के हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए एलन कोटा कैंपस में नि:शुल्क कोचिंग, आवास एवं भोजन की व्यवस्था की जायेगी। इसकी घोषणा एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास के ट्रस्टी डॉ नवीन माहेश्वरी व डॉ बृजेश माहेश्वरी ने की। 

शिक्षा संबल योजना के तहत पहले वर्ष में 12वीं पास 126 विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा। इसमें 81 छात्राएं एवं 45 छात्रों का चयन किया जायेगा। चयन के लिए उन्हीं परिवारों के विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम है। आगामी 9 जून को बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में स्थित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए वे छात्र पात्र होंगे जिन्होंने 12वीं विज्ञान में औसत 50 प्रतिशत तथा फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी में भी 50 प्रतिशत प्राप्तांक हासिल किया है। परीक्षा के नतीजे 16 जून को घोषित होंगे और पढ़ाई 5 जुलाई से शुरू होगी। 

उक्त परीक्षा के प्रश्नपत्र का प्रारूप बहुविकल्पी होगा। इसमें 12वीं विज्ञान परीक्षा पर आधारित कुल 120 प्रश्न होंगे, जिनमें से 100 प्रश्न करने होंगे। भौतिक विज्ञान में 30 में से 25, केमिस्ट्री में 30 में से 25 तथा जीव विज्ञान में 60 में से कोई 50 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। छात्र एलन करियर इंस्टिट्यूट के स्टडी सेंटर्स पर जाकर आवेदन फार्म भर कर जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी www.allen.ac.in अथवा lnmpnyas.org से भी ली जा सकती है। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed