Edinbox Hindi

यूपी में अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे

उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों सहित कस्तूरबा गांधी बालिक विद्यालय के बच्चे अब डिजिटल प्रणाली के तहत स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे। बच्चे जब गर्मियों की छुट्टी के बाद अपने स्कूल पहुंचेंगे तो उन्हें अपनी कक्षा में एक बड़े टीवी स्क्रीन की तरह इन्ट्रैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले डिवाइस दिखाई पड़ेगा। शिक्षक बच्चों को इसी के माध्यम से पढ़ायेंगे। इसके लिए आईसीटी आधारित तकनीकि प्राविधि विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में मंडल के सभी खंड शिक्षा अधिकारी और एसआरजी को लखनऊ स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।

एससीईआटी प्रांगण में हुए इस प्रशिक्षण के बाद मंडल के सभी खंड शिक्षा अधिकारी और एसआरजी विद्यालयों में जाकर शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करेंगे ताकि बच्चो को आसानी से डिजिटल बोर्ड के जरिए शिक्षा प्रदान की जा सके।

विद्यालयों में आईसीटी आधारित स्मार्ट क्लास स्थापित करने की दिशा मे इन्ट्रैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले डिवाइस विद्यालयों को वितरित किया जा रहा है। इसके माध्यम से कक्षा 1 से 8 तक के विधार्थियों को डिजिटल प्रणाली से शिक्षा दी जाएगी ताकि बच्चे रोचक एवं प्रभावी ढंग से पढ़तें हुये कक्षावार अधिगम दक्षता को निरन्तर प्राप्त करते रहें।

प्रशिक्षण में बताया गया कि किस तरह से डिजिटल बोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया जा सकता है। प्रशिक्षण की शुरूआत शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा व अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसुदन हुल्गी, प्रोजक्ट डायरेक्टर रॉबिन सरकार ने की। इस दौरान एससीईआरटी के निदेशक गणेश कुमार, संयुक्त निदेशक पवन सचान, पुष्पा रंजन, सहायक उप शिक्षा निदेशक, प्रशिक्षण, दीपा तिवारी, सहायक शिक्षा निदेशक, डायट् प्राचार्य अजय कुमार सिंह, शिव नाडर फाउण्डेशन से प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉबिन सरकार, एजीएम मंयक सिन्हा, मुख्य प्रशिक्षक प्रीति शर्मा भी उपस्थित रही।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed