Edinbox Hindi

पानी की कमी पूरा करने जेएनयू में होगा जल संग्रह केंद्र व चेक डैम स्थापित !  

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) पानी की कमी के मुद्दे को हल करने की छात्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग के मद्देनजर परिसर में जल संग्रहण केंद्र और चेक डैम (छोटा बांध) स्थापित कर सकता है। जेएनयूएसयू ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। विश्वविद्यालय दिव्यांग छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करने के लिए परिसर की सुगम्यता आकलन (ऑडिट) पर एक रिपोर्ट भी जारी कर सकता है।

गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के सदस्यों ने कुलपति शांतिश्री डी. पंडित से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की थी, जिनमें परिसर में जल संकट, विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ प्रॉक्टर स्तर की जांच, दिव्यांग छात्रों के लिए सुविधाओं से संबंधित चुनौतियां और हाल में परिसर में एक संविदा कर्मचारी की आत्महत्या के मद्देनजर श्रमिक कल्याण के मुद्दे शामिल थे।

इस चर्चा के बाद जेएनयूएसयू ने अपने बयान में कहा, ‘पानी की कमी की समस्या को लेकर कुलपति ने स्थायी जल प्रबंधन के महत्व पर बल दिया है और रेक्टर से परिसर में जल संग्रहण केंद्र और चेक डैम जैसे समाधानों पर विचार करने का आग्रह किया है।’ 

जेएनयूएसयू ने कुलपति के साथ मुलाकात में दृष्टिबाधित छात्रों की सुरक्षा को लेक भी चिंता जताई है। उसने 30 मई की एक घटना का हवाला दिया, जिसमें गोदावरी जूस शॉप और कावेरी हॉस्टल के बीच एक ऑटो की टक्कर से दो दृष्टिबाधित छात्र घायल हो गए थे।

चर्चा का एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा मेस कर्मियों के लिए रोजगार की आयु सीमा था। छात्रसंघ अध्यक्ष मनुराधा चौधरी ने घोषणा की है कि विश्वविद्यालय के विधिक प्रकोष्ठ के साथ परामर्श के बाद रोजगार की आयु सीमा को 60 वर्ष तक बढ़ा दिया जाएगा। यह मांग काफी लम्बे अरसे से उठ रही थी। इसके अतिरिक्त, छात्र संघ ने फेलोशिप बंद करने,  एनईटी के माध्यम से पीएचडी प्रवेश और परिसर में विरोध प्रदर्शनों पर अंकुश लगाने पर भी चिंता व्यक्त की।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed