Edinbox Hindi

QS World Ranking: IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली दुनिया के टॉप-150 विश्वविद्यालयों में शामिल, MIT नंबर वन

QS World Ranking 2025 : ग्लोबल यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग जारी करने वाली ब्रिटेन की संस्था ‘क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) ने वर्ष 2005 के लिए अपनी रैंकिंग जारी कर दी है। क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2025 में  भारत के दो संस्थानों- IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली को दुनियाभर की टॉप-150 यूनिवर्सिटीज में शामिल किया गया है। आईआईटी बॉम्बे को इस रैंकिंग में 118वां स्थान हासिल हुआ है, जबकि आईआईटी दिल्ली को 150वीं रैंक मिली है। आईआईटी बॉम्बे ने पिछले साल से इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है।

इस साल QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में  IISc बेंगलुरू की भी बढ़ोतरी हुई है। इसने 211वां स्थान हासिल किया है। IIT खड़गपुर 222वें स्थान पर है, IIT मद्रास 227वें स्थान पर है और IIT कानपुर ने 263वां स्थान हासिल किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है और इसे 328वां स्थान मिला है। इसके बाद आईआईटी रुड़की 335वें, आईआईटी गुवाहाटी 344वें तथा अन्ना विश्वविद्यालय 383वें स्थान पर है। इनके अलावा आईआईटी इंदौर 477वें, आईआईटी बीएचयू 531वें और जेएनयू ने 580वां स्थान हासिल किया है।

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) सबसे अधिक यूनिवर्सिटी वाला देश है। इसमें 197 इंस्टीट्यूट को स्थान मिला है। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम (UK) 90 और चीन 71 का नंबर आता है। इस साल की रैंकिंग सबसे लंबी है। इस बार क्यूएस ने 105 से अधिक हायर एजुकेशन सिस्टम के 1,500 से अधिक यूनिवर्सिटीज को शामिल किया है।

वहीं मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने एक बार फिर से टॉप पर अपना दबदबा बनाए रखा है। वह पिछले 13 सालों से शीर्ष पर विराजमान है।
इंपीरियल कॉलेज लंदन चार पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी टॉप 5 में शामिल है।

बता दें कि 1990 में स्थापित क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) एक स्पेशलिस्ट हायर एजुकेशन और करियर इन्फॉर्मेशन और सॉल्यूशन देने वाली अग्रणी संस्था है। क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग के लिए पात्रता मानदंड में विषय की व्यापकता, स्तर की व्यापकता और शिक्षण का तरीका शामिल हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed