Edinbox Hindi

युवाओं में क्यों बढ़ रही हैं किडनी की बीमारियां ?

किडनी की बीमारियां ऐसी होती है अगर इन पर ध्यान न दिया जाए तो इसके जानलेवा दुष्प्रभाव हो सकते हैं। देखा जा रहा है आजकल युवा आबादी में किडनी से जूड़ी बीमारियों का खतरा काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार आहार और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के वजह से वैसे तो पूरे स्वास्थ्य पर बूरा प्रभाव पड़ता है पर ये कम उम्र के लोगों में किडनी से जूड़ी जानलेवा दुष्प्रभावों को बढ़ाने वाली मानी जा रही है।

हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में अनुमानित 37 मिलियन (3.7 करोड़) लोग क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) से पीड़ित हैं। इनमें से बड़ी संख्या 30 साल से कम आयु के लोगों की है। शुरुआती चरणों के दौरान, 10 में से नौ लोगों को पता ही नहीं चलता कि उन्हें यह बीमारी है। अगर किडनी की बीमारी का समय रहते पता चल जाए और उसका सही तरीके से इलाज हो जाए, तो गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। 

दिनचर्या की कई गड़बड़ आदतों को किडनी की बीमारियों को बढ़ाने वाला माना जाता रहा है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और हाई कोलेस्ट्रॉल के शिकार लोगों में क्रोनिक किडनी डिजीज होने का खतरा अधिक हो सकता है। जहां तक बात कम उम्र या युवा आबादी में किडनी के बीमारियों के बढ़ने की है तो इसके लिए मुख्य रूप से दो स्थितियों को जिम्मेदार माना जा रहा है- धूम्रपान और बढ़ा हुआ रक्तचाप। 

धूम्रपान का नकारात्मक असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर हो सकता है, पर इस आदत के वजह से किडनी को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचता है। धूम्रपान आपके रक्त वाहिकाओं (कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम) और दिल को नुकसान पहुंचती है, जिससे किडनी में रक्त का प्रवाह बाधित हो सकता है। रक्त प्रवाह में होने वाली समस्याओं का जोखिम किडनी की सेहत के लिए भी बहुत हानिकारक माना जाता है। किडनी सहित संपूर्ण सेहत को ठीक रखने के लिए धूम्रपान से दूरी बनाकर रखना चाहिए।

देखा जा रहा है कि युवा आबादी में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ती जा रही है। समय के साथ उच्च रक्तचाप आपके पूरे शरीर में रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है, इससे किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंगों में रक्त की आपूर्ति कम हो जाती है। उच्च रक्तचाप के कारण आपकी किडनी में मौजूद छोटी फिल्टरिंग इकाइयां भी क्षतिग्रस्त होने लग जाती हैं जिससे किडनी का सामान्य कार्य बाधित होने लगता है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed