Edinbox Hindi

फार्मेसी में है रुचि, तो ये हैं भारत में बी.फार्मा के टॉप कॉलेज

अगर आप मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो फार्मेसी भी एक विकल्प है। एक फार्मासिस्ट के रूप में इस क्षेत्र में आपको जॉब के बहुत सारे ऑप्शंस मिल सकते हैं। हाई पेइंग फील्ड भी है यह। मगर अच्छे करियर के लिए एक बेहतर कॉलेज का चुनाव करना भी बहुत जरूरी है। यहाँ हम आपको इस कोर्स के अध्ययन से लेकर देश के टॉप फार्मेसी कॉलेज के बारे में आपको बताएँगे ताकि आप अपने अनुकूल बेहतर विकल्प का चुनाव कर सकें।  

दरअसल, बी.फार्मा फार्मेसी कोर्स एक स्नातक कोर्स है। भारत में यह कोर्स 4 साल के स्नातक पाठ्यक्रम के तौर पर संचालित किया जाता है। चार साल के कोर्स को 8 सेमेस्टर में बाटा गया है। प्रत्येक सेमेस्टर 6 महीने का होता है। बी फार्मा एक करियर ओरिएंटेड पाठ्यक्रम है जिसमें छात्रों को दवा तैयार करने के प्रोसेस और प्रक्रियाओं के साथ-साथ, किस दवा का प्रयोग करना चाहिए और कब कौन सी दवाई का उपयोग करें, इन सभी चीजों के बारे सिखाया जाता है। 

हेल्थ केयर सेक्टर एक वास्ट फील्ड है। कई स्टुडेंट्स कक्षा 12वीं के बाद बी फार्मा का कोर्स करना चाहते हैं। हेल्थ केयर सेवा में अपना योग्यदान देने के लिए छात्र इस क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। चूँकि फार्मेसी एक वास्ट फील्ड है, इसमें कई तरह के फार्मेसिस्ट आते हैं, जैसे- एकेडमिक फार्मेसिस्ट, क्लिनिकल फार्मेसी स्पेशलिस्ट, कम्युनिटी फार्मेसी, कंपाउंडिंग फार्मेसिस्ट, कंसलटेंट फार्मेसिस्ट, हॉस्पिटल फार्मेसी, इंडस्ट्रियल फार्मेसी, इनफॉर्मेटिक फार्मेसी, इनफॉर्मेटिक्स फार्मेसिस्ट, इंडस्ट्रियल फार्मेसिस्ट, क्लीनिकल पैथोलॉजी, फार्मेसिस्ट, टॉक्सिकोलॉजिस्ट, रेगुलर अफेयर फार्मेसिस्ट, मैनेज केयर फार्मेसिस्ट और मिलिट्री फार्मेसिस्ट। जाहिर है कि जब एक फार्मेसिस्ट होने पर इतने सारे करियर ऑप्शन हों तो छात्र इस कोर्स को करना पसंद करेंगे। 

प्रवेश परीक्षा
भारत में बी.फार्मा में एडमिशन के लिए कई तरह की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। NEET UG, UPSEE, GUJCET, WBJEE, MHT-CET, OJEE-P और KCET मुख्य प्रवेश परीक्षाएं हैं जिसके माध्यम से छात्र बी फार्मा में दाखिला ले सकते हैं। भारत में कुल 1759 प्राइवेट और 140 गवर्नमेंट कॉलेज हैं जहां ये कोर्स संचालित की जाती है। कोर्स की फीस लगभग 15 हजार से 25 लाख तक हो सकती है। कॉलेज की फीस प्राइवेट कॉलेजों में सरकारी से ज्यादा होती है। 

योग्यता
बी.फार्मा डिग्री या डिप्लोमा फार्मा कोर्स में एडमिशन लेने के लिए, छात्रों को 12 वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/मैथ्स सब्जेक्ट्स का होना जरूरी है। साथ ही 12 वीं कक्षा में 50%–60% अंक भी होना जरूरी है। बी.फार्मा कोर्स में प्रवेश के लिए कुछ कॉलेज कट ऑफ लिस्ट या 12वीं में प्राप्त अंक के आधार पर भी मेरिट लिस्ट जारी करते हैं और उसके ही आधार पर एडमिशन देते हैं। 

इन क्षेत्रों में करियर
● फार्मासिस्ट
● ड्रग इंस्पेक्टर
● फार्मास्युटिकल मार्केटिंग
● पैथोलॉजिकल लैब साइंटिस्ट
● हेल्थ इंस्पेक्टर केमिकल
● मेडिकल अंडरराइटर
● फार्मास्युटिकल अफसर

बी.फार्मा के टॉप यूनिवर्सिटी/कॉलेज
भारत में करीब 3510 फॉर्मेसी कॉलेज हैं जो छात्रों को फॉर्मेसी कोर्स ऑफर करते हैं।  इन 3510 कॉलेज में प्राइवेट और सरकारी सभी कॉलेज शामिल हैं। मगर कुछ महत्वपूर्ण संस्थान निम्नलिखित हैं : 
● अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान
● नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हैदराबाद
● जामिया हमदर्द युनिवर्सिटी
● बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पिलानी
● मणिपाल कॉलेजेस ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज
● पूना कॉलेज ऑफ फार्मेसी
● पंजाब यूनिवर्सिटी
● क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज
● बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed