Edinbox Hindi

MBBS और BDS के अलावा 10 मेडिकल कोर्स जो बदल सकते हैं आपका करियर और भविष्य

भारत में मेडिकल पढ़ाई का नाम आते ही सबसे पहले MBBS या BDS का ख्याल आता है। ज़्यादातर छात्र इन्हीं पारंपरिक करियर विकल्पों की तैयारी करते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि मेडिकल साइंस का दायरा इससे कहीं बड़ा है। एमबीबीएस और बीडीएस के अलावा भी कई Alternative Medical और Allied Health Courses हैं, जो बेहतरीन करियर अवसरों के साथ-साथ हेल्थकेयर सेक्टर में बदलाव लाने का मौका देते हैं।

करियर एक्सपर्ट और मेडिकल काउंसलर गौरव त्यागी बताते हैं कि आज के समय में छात्रों को इन विकल्पों पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए।

क्यों चुनें MBBS/BDS के अलावा दूसरे कोर्स?
हर साल लाखों स्टूडेंट्स गिनी-चुनी एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में उतरते हैं। हाई कट-ऑफ और लिमिटेड सीट्स के कारण अच्छे छात्र भी कई बार पीछे रह जाते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनका मेडिकल करियर खत्म हो गया। आज भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में Alternative Medical Courses की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। ये कोर्सेस न केवल अच्छी नौकरी और कमाई देते हैं, बल्कि सीधे तौर पर समाज की सेहत सुधारने का अवसर भी उपलब्ध कराते हैं।

10 बेहतरीन मेडिकल विकल्प

1-5. AYUSH Courses
आयुष के अंतर्गत पाँच प्रमुख चिकित्सा पद्धतियाँ आती हैं –
– आयुर्वेद (BAMS)
– यूनानी (BUMS)
– सिद्ध
– होम्योपैथी (BHMS)
– नैचुरोपैथी और योग विज्ञान

ये पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियाँ भारत में सदियों से प्रचलित हैं और अब इन्हें वैश्विक मान्यता भी मिल चुकी है। इन कोर्सेस के बाद लाइसेंस लेकर आप अस्पतालों, वेलनेस सेंटरों में काम कर सकते हैं या अपना क्लिनिक शुरू कर सकते हैं।

6. BPT (Bachelor of Physiotherapy)
फिजियोथेरेपी आज हेल्थकेयर का अहम हिस्सा बन चुकी है। सर्जरी के बाद रिकवरी, खेलों में चोट, या कॉर्पोरेट जगत की लाइफस्टाइल प्रॉब्लम्स—हर जगह फिजियोथेरेपिस्ट की मांग है। इस फील्ड में करियर संभावनाएँ असीमित हैं और आय भी अच्छी होती है।

7. B.Pharma (Pharmacy)
फार्मेसी को आधुनिक चिकित्सा का आधार माना जाता है। इस कोर्स से आप दवा कंपनियों, रिसर्च इंस्टीट्यूट्स में काम कर सकते हैं या अपनी मेडिकल शॉप खोल सकते हैं। खासकर क्लिनिकल फार्मेसी और ड्रग डेवलपमेंट सेक्टर में करियर की संभावनाएँ तेजी से बढ़ रही हैं।

8. नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्सेस
हेल्थकेयर सेक्टर में नर्सिंग को सबसे भरोसेमंद प्रोफेशन माना जाता है। प्रशिक्षित नर्सों को देश-विदेश में अपार अवसर मिलते हैं। इसके साथ ही पैरामेडिकल फील्ड – जैसे लैब टेक्नोलॉजी, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजी और इमरजेंसी सर्विसेस – में भी करियर की बड़ी संभावनाएँ हैं।

9. Occupational Therapy और Speech Therapy
ये फील्ड्स दिव्यांग बच्चों, स्पीच डिसऑर्डर वाले व्यक्तियों और विकास संबंधी चुनौतियों से जूझ रहे मरीजों पर केंद्रित हैं। आजकल स्कूलों, रिहैब सेंटरों और प्राइवेट प्रैक्टिस में इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है।

10. Forensic Science और Medical Biotechnology
अगर आपकी रुचि विज्ञान और इन्वेस्टिगेशन की ओर है, तो ये कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
Forensic Science: क्राइम लैब्स और इन्वेस्टिगेशन एजेंसियों में काम करने का मौका देता है।
Medical Biotechnology: साइंस, हेल्थ और इनोवेशन को जोड़कर भविष्य की हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी और रिसर्च में योगदान करने का अवसर देता है।

संक्षेप में, मेडिकल करियर का मतलब सिर्फ MBBS या BDS नहीं है। सही जानकारी और सही चुनाव के साथ आप हेल्थकेयर सेक्टर में कई नए रास्तों पर आगे बढ़ सकते हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed