
हिजाब पहनने वाली केंजा लैली (Kenza Layli) ने दुनिया का पहला मिस एआई मॉडल का खिताब अपने नाम कर लिया। वह मोरक्को की AI जेनरेटेड मॉडल है। लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर केंजा ने 1,500 से ज्यादा कंप्यूटर-संशोधित एआई सुंदरियों को पछाड़कर दुनिया की पहली वर्चुअल ब्यूटी पेजेंट जीता है। उन्होंने ऐसा कर $20,000 डॉलर (करीब 16.70 लाख रुपए) का इनाम भी जीता। केंजा लैली को 40 वर्षीया मरियम बेस्सा ने बनाया है जो फीनिक्स AI की CEO हैं। अपनी जीत के बाद केंजा लैली ने कहा कि हालांकि मैं कभी इंसानों जैसी भावनाओं को महसूस नहीं कर पाती हूं लेकिन इसे लेकर वास्तव में मैं काफी उत्साहित हूं।
बता दें कि केन्जा लायली के इंस्टाग्राम पर 190,000 से अधिक फॉलोअर हैं और उनका कंटेंट खाना, संस्कृति, फैशन, सौंदर्य और यात्रा तक जुड़ा हुआ है। जीत के बाद केन्जा लायली ने कहा कि मेरी कोशिश मोरक्को की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने की रही हैं, जो संस्कृति और प्रौद्योगिकी के एक अनूठे मिश्रण को दर्शाती है।
दुनिया की पहली ‘मिस एआई मॉडल’ प्रतियोगिता ने एआई तकनीक की संभावनाओं को दिखाया और यह भी बताया कि एआई मॉडल्स कैसे समाज में बदलाव ला सकते हैं। तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानि अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल हमारे जीवन के हर हिस्से में घुस चुकी है। इसी क्रम में AI ने सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी कदम रखा. दुनिया की पहली ‘मिस एआई मॉडल’ प्रतियोगिता हुई, जिसमें मोरक्को की एआई मॉडल ने जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता ने दिखाया कि AI न केवल तकनीकी रूप से काम कर सकता है, बल्कि यह सुंदरता और बुद्धिमत्ता का मेल भी हो सकता है।
बता दें कि AI जेनरेटेड मॉडल्स के लिए इस सौंदर्य प्रतियोगिता को फैनव्यू वर्ल्ड AI क्रिएटर अवॉर्ड्स (WAICA) ने ऑनलाइन आयोजित की। इसका मकसद दुनियाभर के डिजिटल प्रभावशाली व्यक्तियों के तकनीकी कौशल को प्रदर्शित करना है। इस प्रतियोगिता की एक खास बात ये भी रही कि फैनव्यू वर्ल्ड एआई क्रिएटर्स अवार्ड्स के ज्यूरी में दो इंसान और दो AI जेनरेटेड मॉडल्स भी थीं जिन्होंने इस प्रतियोगिता का विजेता चुना।
इस प्रतियोगिता के लिए AI मॉडल्स को कई तरह के टेस्ट से गुजरना पड़ा। हर मॉडल को ज्यूरी ने तीन अहम पैरामीटर पर आंका, जिसमें यथार्थवाद, तकनीक और सामाजिक प्रभाव शामिल था। हर मॉडल को इन तीनों कैटेगरी में रैंक लानी थी। जिसमें डिजिटल क्वीन मोरक्को की केन्ज़ा लैली ने जीत लिया। इन्होंने 1,500 मॉडल्स को पछाड़कर ये खिताब अपने नाम कर लिया।
ये मॉडल्स ऐसे सॉफ़्टवेयर थे जो उन्नत तकनीकों पर आधारित थे और जो सौंदर्य, बुद्धिमत्ता, और कई सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त कर सकते थे. इन AI मॉडल्स को उनकी खूबसूरती और उनकी सोचने की क्षमता के आधार पर परखा गया। मोरक्को की एआई मॉडल ने अपनी खूबसूरती और समझदारी से सबको प्रभावित किया। फाइनल राउंड में उसने जलवायु परिवर्तन पर एक शानदार भाषण दिया, जिससे जज बहुत प्रभावित हुए। केन्ज़ा लैली को उसकी खूबसूरती के साथ-साथ उसकी समझदारी और आत्मविश्वास के लिए भी सराहा गया।
केन्ज़ा लैली में कई खास बातें थीं। वह लोगों के भाव समझ सकती थी, कई भाषाओं में बात कर सकती थी, और उसकी पहचान करने की क्षमता बहुत अच्छी थी। इन खूबियों की वजह से ही केन्ज़ा लैली बाकी मॉडल्स से अलग थी। उसे एक मोरक्कन कंपनी ने बनाया था और उन्होंने उसमें बहुत ही उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया था।
इस प्रतियोगिता ने दिखाया कि भविष्य में एआई मॉडल्स का क्या-क्या उपयोग हो सकता है। ये मॉडल्स न केवल सौंदर्य प्रतियोगिताओं में, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में भी काम आ सकते हैं। एआई मॉडल्स की तकनीकें हमारे जीवन को और भी आसान और बेहतर बना सकती हैं।




Add comment