Edinbox Hindi

अब पलक झपकते ही बना सकेंगे AI इमेज, माइक्रोसॉफ्ट ने दिया बड़ा तोहफा

Microsoft ने अपने Bing Image Creator के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है जिसके बाद Bing Image Creator का इस्तेमाल बहुत ही आसान हो गया है। बता दें कि Bing Image Creator को साल 2023 में लॉन्च किया गया था लेकिन यह उतना लोकप्रिय नहीं हो पाया। 

दरअसल, Bing Image Creator एक एआई इमेज जेनरेटर है जिसका उपयोग करते हुए आप एआई तस्वीरें बना सकते हैं। एआई इमेज के लिए Bing Image Creator में टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देना होगा यानी बताना होगा कि आप कैसी तस्वीर चाहते हैं। Bing Image Creator इमेज बनाने के लिए DALL-E मॉडल का इस्तेमाल करता है। अब इसे DALL-E 3 PR16 मॉडल का भी सपोर्ट मिल गया है जिसके बाद इसकी स्पीड बढ़ गई है।

Bing Image Creator के लिए अब आपको एक नई डिजाइन मिलेगी। इसके अलावा नए नेविगेशन टूल भी लॉन्च किए गए हैं। लाइट और डार्क मोड के लिए स्विचर दिया गया है। सबसे बड़ा जो अपडेट मिला है वो यह है कि आप Bing Image Creator को अब सीधे Edge ब्राउजर से इस्तेमाल कर सकते हैं यानी यूजर्स को अब एआई इमेज बनाने के लिए Bing Image Creator की वेबसाइट पर नहीं जाना होगा। पहले ऐसा नहीं था। नया फीचर मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों के लिए उपलब्ध है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed