Edinbox Hindi

AI कुछ भी कर ले, इन तीन प्रोफेशन में इंसानों को नहीं कर सकता रिप्लेस; बिल गेट्स की राय 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव के चलते दुनियाभर में लाखों नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। हर सेक्टर में AI के आगमन के बाद से कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। खासतौर पर 2022 में ChatGPT के लॉन्च के बाद से एआई का नया युग प्रारंभ हुआ। अब Google Gemini, Microsoft Copilot, और DeepSeek जैसे नए AI टूल्स भी इस दौड़ में शामिल हो चुके हैं।

AI किन नौकरियों को नहीं छू सकता?
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक, बिल गेट्स ने हाल ही में कहा कि भले ही AI तेजी से तरक्की कर रहा हो, लेकिन तीन प्रोफेशन ऐसे हैं जहां यह मनुष्यों की जगह नहीं ले सकता। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आने वाले वर्षों में कई प्रोफेशन में AI इंसानों को रिप्लेस कर सकता है।

टेक्नोलॉजी जगत के दिग्गजों का मानना है कि AI सबसे पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की नौकरियों को प्रभावित करेगा। NVIDIA के यानसेन हुआंग, OpenAI के सैम ऑल्टमैन, और सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनिऑफ का भी यही मानना है कि कोडर्स की नौकरियां AI से सबसे पहले प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, बिल गेट्स का मानना है कि AI के विकास में इंसानों की भूमिका बनी रहेगी।

AI किन क्षेत्रों में असफल रहेगा?
1. बायोलॉजिस्ट: बिल गेट्स के अनुसार, AI कभी भी पूरी तरह से बायोलॉजिस्ट को रिप्लेस नहीं कर सकता। हालांकि, यह बीमारियों का पता लगाने और रिसर्च में सहायक हो सकता है, लेकिन वैज्ञानिक खोजों के लिए जरूरी क्रिएटिविटी इसमें नहीं होती।
2. DNA एनालिसिस: DNA विश्लेषण में AI मददगार हो सकता है, लेकिन इसमें साइंटिफिक डिस्कवरी के लिए आवश्यक नवाचार और रचनात्मकता की कमी है, इसलिए यह पूरी तरह से वैज्ञानिकों की जगह नहीं ले सकता।
3. एनर्जी एक्सपर्ट्स: बिल गेट्स का कहना है कि एनर्जी एक्सपर्ट्स का क्षेत्र बेहद जटिल है, और इसे पूरी तरह ऑटोमेट करना संभव नहीं है। ऊर्जा उत्पादन, प्रबंधन और नवाचार के लिए इंसानी दखल जरूरी रहेगा।

AI कई नौकरियों पर असर डाल सकता है, लेकिन कुछ ऐसे पेशे हैं जहां इंसानी कौशल और रचनात्मकता की जरूरत बनी रहेगी। बिल गेट्स का कहना है कि AI सहायक के रूप में काम कर सकता है, लेकिन यह हर क्षेत्र में मनुष्यों की जगह नहीं ले सकता।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed