Edinbox Hindi

फिर क्यों सुर्ख़ियों में हैं 14 वर्ष की उम्र में स्पेसएक्स में इंजीनियर बनकर इतिहास रचने वाले कैरान काजी?

काबिलियत कभी उम्र की मोहताज नहीं होती, और इसका बेहतरीन उदाहरण हैं 16 वर्षीय कैरान काजी। बांग्लादेश मूल के इस अमेरिकी किशोर ने वो कर दिखाया, जो लोग दशकों की मेहनत के बाद भी नहीं कर पाते। दो साल पहले अपनी प्रतिभा से उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक एलन मस्क को प्रभावित किया था।

एलन मस्क ने दी थी स्पेसएक्स में जगह
साल 2023 में, जब कैरान महज 14 साल के थे, एलन मस्क ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए स्पेसएक्स (SpaceX) की स्टारलिंक डिवीजन में इंजीनियर नियुक्त किया। यह पहली बार था जब इतनी कम उम्र का कोई किशोर इस स्तर पर काम कर रहा था। दो साल तक उन्होंने स्टारलिंक प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह वही महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य एडवांस सैटेलाइट तकनीक के जरिए दुनिया के हर कोने तक इंटरनेट पहुंचाना है। कैरान ने अपनी इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षमताओं से इस मिशन को गति दी।

अब चुना नया रास्ता
हाल ही में कैरान ने स्पेसएक्स को अलविदा कहकर नया कदम उठाया है। उन्होंने सिटाडेल सिक्योरिटीज (Citadel Securities) जॉइन की है, जहां वे क्वांट डेवलपर के रूप में काम करेंगे। यह नौकरी इंजीनियरिंग और ट्रेडिंग सिस्टम्स के मेल से जुड़ी होने के कारण बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाती है।

कौन हैं कैरान काजी?
कैरान का जन्म एक पढ़े-लिखे और पेशेवर परिवार में हुआ। उनके पिता मुस्ताहिद काजी केमिकल इंजीनियर हैं और मां जूलिया काजी वॉल स्ट्रीट में काम करती हैं। कैरान ने सिर्फ 14 साल की उम्र में सांता क्लारा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा कर इतिहास रच दिया। खास बात यह है कि विश्वविद्यालय के 170 साल के इतिहास में वे सबसे कम उम्र के ग्रेजुएट बने।

बचपन से ही असाधारण प्रतिभा
कैरान ने बहुत कम उम्र से ही अपनी असाधारण क्षमताओं का परिचय दिया। 10 साल की उम्र में उन्होंने इंटेल लैब्स में इंटर्नशिप की, 11 साल की उम्र में लास पेसिटास कॉलेज से गणित में एसोसिएट ऑफ साइंस डिग्री हासिल की और 14 साल में ग्रेजुएशन कर नई मिसाल कायम की।

कैरान काजी की कहानी यह साबित करती है कि प्रतिभा और जुनून उम्र के बंधनों से परे होते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed