
हाल ही में, प्रोड्यूसर प्रदीप खैरवर और शानू सिंह राजपूत ने अपनी आगामी फिल्म “आयुष्मति गीता मैट्रिक पास” का पहला लुक पोस्टर जारी किया। “आयुष्मति गीता मैट्रिक पास” एक सामाजिक और प्रेरणादायक कहानी है, जो शिक्षा और उसके महत्व पर केंद्रित है। फिल्म की कहानी उन चुनौतियों और संघर्षों को उजागर करती है, जिसका युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में सामना करना पड़ता है। फिल्म का नाम ही इस दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश देता है, जिससे दर्शकों को शिक्षा के मूल्य और उसके लाभों के प्रति जागरूक किया जा सके।
कशिका कपूर और अनुज सैनी अभिनीत फ़िल्म “आयुष्मति गीता मैट्रिक पास” का बीते दिनों जब मुम्बई के पांच सितारा होटल में पोस्टर रिलीज किया गया तो सुपर 30 के फाउंडर पद्मश्री आनंद कुमार भी इस मौके पर मौजूद थे। ऋतिक रोशन स्टारर फ़िल्म सुपर 30 के बाद आनंद कुमार बॉलीवुड में फ़िल्म आयुष्मती गीता के पोस्टर लांच में भी नजर आ रहे हैं। यह फ़िल्म महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण, लव स्टोरी के साथ फैमिली ड्रामा भी है, जिसमे कॉमेडी भी है। फ़िल्म सौ प्रतिशत पारिवारिक है।
निर्देशक प्रदीप खरवार अपनी इस फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। महिलाओं का शिक्षित होना कितना महत्वपूर्ण और जरूरी है, इसी नजरिये को डायरेक्टर ने इस सिनेमा के माध्यम से कहने का प्रयास किया है। बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में इस फ़िल्म से डेब्यू कर रही कशिका कपूर पोस्टर में बेहद आकर्षक लग रही हैं। उनके हाथ मे कलम है और वह कुछ लिख रही हैं, उनके पीछे ब्लैकबोर्ड है। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट एजुकेशन को लेकर जागरूकता फैलाना है इस वजह से पद्मश्री आनंद कुमार का नाम फ़िल्म के पोस्टर में भी छपा है और उनका विशेष आभार जताया गया है। अनुज सैनी की भी फ़िल्म में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है।
कशिका कपूर इस फ़िल्म में गीता का टाइटल रोल निभा रही हैं, जिसकी कहानी प्रेरणादायक है। शिक्षा और कला को महत्व देने वाले परिवार में जन्मी और पली-बढ़ी कशिका कपूर को हमेशा अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। अभिनय, नृत्य और रंगमंच में उनके शुरुआती प्रशिक्षण ने उन्हें फ़िल्म जगत की प्रतिस्पर्धी दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए आवश्यक कौशल से लैस किया है। कशिका का किरदार भारत में कई युवतियों महिलाओं के संघर्ष और जीत को दर्शाता है।
अपनी खुशी जाहिर करते हुए काशिका ने कहा, “मैं आयुषमति गीता मैट्रिक पास के लिए रोमांचित हूं। आनंद कुमार सर द्वारा हमारे पोस्टर का अनावरण किया जाना कुछ ऐसा है जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। वे इस पूरी यात्रा में हमारे साथ रहे हैं और उन्होंने पूरी टीम का समर्थन किया है। गीता की कहानी मेरे लिए बहुत व्यक्तिगत है, और मैंने इस किरदार को जीवंत करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत मेहनत की है। एजीएमपी एक ऐसी लड़की के बारे में है जो अपने परिवार को एक साथ रखने के अपने सपने को कभी नहीं छोड़ती है, और यह कुछ ऐसा है जिससे मैं व्यक्तिगत रूप से जुड़ती हूं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो कभी हार नहीं मानता। मेरी फिल्म पूरी तरह से महिला-केंद्रित है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें लड़कियों की शिक्षा का संदेश दिया गया है, साथ ही इसके साथ आने वाले संघर्षों और बलिदानों को भी दर्शाया गया है। पूरी कहानी गीता और उसके सपनों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक ऐसी भूमिका है जो कई महिलाओं के संघर्षों को दर्शाती है, खासकर ग्रामीण इलाकों में, और मैंने इसे स्क्रीन पर प्रामाणिकता के साथ चित्रित करने की पूरी कोशिश की है।”
फ़िल्म “आयुष्मति गीता मैट्रिक पास” “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान से गहराई से जुड़ी है। इस विषय को कहानी में बहुत ही बारीकी से पिरोया गया है, जिससे यह फिल्म समाज के लिए एक उदाहरण भी है। ऐसे महत्वपूर्ण उद्देश्य को आगे बढ़ाने वाली फिल्म से शुरुआत करके, कशिका कपूर ने सार्थक सिनेमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। प्रदीप खरवार द्वारा निर्देशित इस सिनेमा को चंदौली और वाराणसी जैसे सांस्कृतिक व ऐतिहासिक शहरों में फिल्माया गया है, जिससे पिक्चर में रियलिस्टिक टच उभर कर आता है। निर्माता प्रदीप खरवार, शानू सिंह राजपूत, सह निर्माता जेके एंटरटेनमेंट व पेंटेक इंटरनेशनल हैं। गुड आईडिया फिल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म जल्द रिलीज होने वाली है।




Add comment