Edinbox Hindi

ज्ञान के भी धनी केबीसी 16 के पहले करोड़पति UPSC अभ्यर्थी चंद्र प्रकाश

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 16 को पहला करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है। जम्मू-कश्मीर के 22 वर्षीय युवक चंद्र प्रकाश केबीसी 16 के पहले करोड़पति बन गए हैं। एक करोड़ जीतने वाले कंटेस्टेंट चंद्र प्रकाश 7 करोड़ के सवाल तक पहुंच गए थे। लेकिन सात करोड़ वाले सवाल का जवाब वह नहीं दे पाए। ऐसे में उन्हें 1 करोड़ की राशि जीतकर ही घर लौटना पड़ा। 

बहरहाल, चंद्र प्रकाश भले ही 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए लेकिन एक करोड़ जीतने वाले वो शो के पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं। जाहिर है कि इस वजह से वह मीडिया की सुर्ख़ियों में हैं। उनके ज्ञान के कौशल को देखकर हर कोई हैरान है। हर कोई उनके बारे में, उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानने को उत्सुक है। तो चलिए हम आपको बताते हैं उनके बारे में, उनकी शिक्षा-दीक्षा के बारे में।  

जैसा की ऊपर ही बताया जा चुका है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में एक करोड़ जीतने वाले कंटेस्टेंट चंद्र प्रकाश कश्मीर के रहने वाले हैं। वो एक छात्र हैं और यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। हॉट सीट पर बैठने के बाद उन्होंने खुद भी बताया है कि वो एक स्टूडेंट हैं और यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। वो आगे ये भी बताते हैं कि उनके पास इकोनॉमिक्स में मास्टर्स की डिग्री है। वो अपनी आगे की पढ़ाई इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से कर रहे हैं। इस बीच घर पर ही यूपीएससी की तैयारी करते हैं। वो यूपीएससी की परीक्षा को पास करके आईएएस (IAS), आईपीएस बनकर प्रशासनिक सेवा करना चाहते हैं।

चंद्र प्रकाश ने अपनी जिंदगी के बारे में बताया कि उन्हें पैदा होते ही कई सारी मुश्‍किलों का सामना करना पड़ा। वह बताते हैं कि जब वे पैदा हुए, तो पता चला कि उनकी आंत में ब्‍लॉकेज है। ऐसे में पैदा होते ही उन्हें सर्जरी करानी पड़ी, जिसके बाद मां-बाप को लगा कि उनका बच्चा ठीक हो गया, लेकिन दवाइयों का असर किडनी पर हो गया। ऐसे में बिस्‍तर से भी उठने की आस नहीं थी। बीमा कंपनियों ने भी हाथ खड़े कर दिए।  किसी तरह मां-बाप ने उनका इलाज कराया, लेकिन अस्पताल के खूब चक्‍कर काटने पड़े। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed