
भारतीय छात्रों को फ्रांस में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और रिसर्च लेवल की पढ़ाई के लिए कई स्कॉलरशिप्स मिलती हैं। अगर आप भी इस बार फ्रांस में पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको इन्ही सब स्कॉलरशिप्स की जानकारी दे रहे हैं। इन स्कॉलरशिप में अप्लाई करके आप फ्रांस में पढ़ाई कर सकते हैं।
1. द एफिल स्कॉलरशिप (THE EIFFEL SCHOLARSHIP)
यह स्कॉलरशिप फ्रेंच मिनिस्ट्री ऑफ यूरोप और फॉरेन अफेयर्स जारी करता है। यह स्कॉलरशिप विदेशी छात्रों को चार बड़े क्षेत्र में पढ़ाई के लिए दी जाती है जिसमें लॉ, इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट, इंजिनियरिंग और पॉलिटिकल साइंस शामिल है। इस स्कॉलरशिप में आप हर साल अक्टूबर से जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप के अनुसार पोस्ट ग्रेजुएशन में छात्रों को 12-36 महीने के लिए 1181 यूरो प्रति महीने दिए जाते हैं और पीएचडी करने वाले छात्रों को 10 महीने के लिए 1400 यूरो प्रति महीने दिए जाते हैं।
2. चारपक रिसर्च इंटर्नशिप प्रोग्राम (CHARPAK RESEARCH INTERNSHIP PROGRAMME)
यह स्कॉलरशिप उन सभी भारतीय छात्रों के लिए खुली हैं जो साइंस, इंजीनियरिंग और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रहे हैं और किसी फ्रेंच लोबोरेट्री में अपनी अकेडमिक छुट्टियों के दौरान कोई ट्रेनिंग कोर्स करना चाहते हैं। अप्लाई करने के लिए छात्र को इन विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन करना आवश्यक होता है। स्कॉलरशिप में हर माह 310 यूरो दिए जाएंगे और इसके साथ-साथ मेडिकल इंश्योरेंस 250 यूरो हर साल दी जाती है और स्टूडेंट वीजा में लगभग पांच हजार की छूट भी होती है। इस स्कॉलरशिप में आप हर साल फरवरी में अप्लाई कर सकते हैं।
3. ट्रस्ट स्कॉलरशिप (TRUST SCHOLARSHIP)
आपको बता दें कि फ्रैंको इंडियन एजुकेशन ट्रस्ट एक गैर लाभकारी संस्था है। यह संस्था भारत में फ्रांसीसी दूतावास की सहायता से यह स्कॉलरशिप देती है। इस स्कॉलरशिप में आवेदन के लिए भारतीय छात्र-छात्राओं की उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए। अगर आप इस स्कॉलरशिप में आवेदन करना चाहते हैं तो आपका एक कोर्स किसी भारतीय संस्थान से होना चाहिए। इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने पर 16,500 रुपये हर माह छात्रों को दिए जाते हैं।
4. द रमन-चारपक फेलोशिप (THE RAMAN-CHARPAK FELLOWSHIP)
इस स्कॉलरशिप को भारत में फ्रांस का दूतावास और इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर दा प्रमोशन ऑफ अडवांस रिसर्च उन छात्रों को देता है जो किसी पीएचडी की रिसर्च का कुछ हिस्सा फ्रांसीसी संस्थान से 2-6 महीनों के लिए करना चाहते हैं। भारतीय छात्रों को इसमें प्रति महीने 1500 यूरो रोजाना के खर्च, स्थानीय ट्रैवल, रहने और सोशल सिक्योरिटी के लिए मिलते हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए हर साल अप्रैल में आवेदन किया जा सकता है जो मई/जून में खत्म होता है।
इन सभी स्कॉलरशिप के विस्तृत विवरण हेतु आप इनकी आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।




Add comment