
चीन ने पिछले कुछ वर्षों में जिस तेज़ी से आर्थिक विकास किया है, उसका असर अब उसके हेल्थकेयर सेक्टर पर भी साफ दिखाई देता है। देश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और बढ़ती जनसंख्या के चलते कुशल मेडिकल प्रोफेशनल्स, खासतौर पर नर्सों की मांग में तेज़ बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि चीन अब सिर्फ अपने छात्रों के लिए नहीं, बल्कि विदेशी छात्रों के लिए भी नर्सिंग शिक्षा का केंद्र बनता जा रहा है।
हेल्थकेयर में बढ़ती जरूरतें
आंकड़ों के मुताबिक, 2023 के अंत तक चीन में प्रति 1,000 लोगों पर लगभग 4 रजिस्टर्ड नर्सें थीं। जबकि विकसित देशों में यही अनुपात 8 से 12 नर्सों तक है। ऐसे में स्पष्ट है कि चीन में अब भी हेल्थकेयर सेक्टर को मजबूत नर्सिंग वर्कफोर्स की जरूरत है।
इसके अलावा, तेजी से बूढ़ी होती आबादी के कारण अस्पतालों, केयर होम्स और हेल्थ सेंटरों में नर्सों की मांग और बढ़ गई है।
क्यों करें चीन से नर्सिंग की पढ़ाई?
चीन में मेडिकल एजुकेशन की गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य है। यहां की यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाई न केवल किफायती (Affordable) है, बल्कि कोर्स अंग्रेजी भाषा में भी उपलब्ध हैं। चीन में बीएससी और एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों को चीन के बड़े अस्पतालों के अलावा भारत और अन्य देशों में भी करियर अवसर मिलते हैं।
चीन की डिग्री विश्व स्तर पर मान्य होने के कारण नर्सिंग प्रोफेशनल्स को बेहतर सैलरी और करियर ग्रोथ के अवसर मिलते हैं।
चीन की टॉप यूनिवर्सिटीज़ फॉर नर्सिंग (QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 के अनुसार)
अगर आप चीन से बीएससी या एमएससी नर्सिंग करने की सोच रहे हैं, तो ये कुछ प्रमुख विश्वविद्यालय हैं:
– Peking University (पेकिंग यूनिवर्सिटी)
– Central South University (सेंट्रल साउथ यूनिवर्सिटी)
– Fudan University (फुडान यूनिवर्सिटी)
– Huazhong University of Science and Technology (हुआझोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी)
– Shanghai Jiao Tong University (शंघाई जियाओ टोंग यूनिवर्सिटी)
– Sichuan University (सिचुआन यूनिवर्सिटी)
– Sun Yat-sen University (सुन यात-सेन यूनिवर्सिटी)
– Dalian Medical University (डालियान मेडिकल यूनिवर्सिटी)
चीन आज नर्सिंग एजुकेशन और हेल्थकेयर सेक्टर में तेज़ी से उभरता गंतव्य बन रहा है। यहां की विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटीज़, आधुनिक मेडिकल सुविधाएं और सुलभ फीस संरचना इसे विदेशी छात्रों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती हैं।
अगर आप हेल्थकेयर में करियर बनाना चाहते हैं, तो चीन से नर्सिंग की पढ़ाई आपके लिए बेहतर भविष्य और अंतरराष्ट्रीय अवसरों की कुंजी साबित हो सकती है।




Add comment