
हायर एजुकेशन के लिए भारतीय छात्र अक्सर उन देशों का रुख करते हैं, जहां अंग्रेजी में पढ़ाई कराई जाती है—जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा। इनमें भी कनाडा तेजी से भारतीय छात्रों की पसंद बनकर उभरा है। नीति आयोग के आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में 4 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र कनाडा में डिग्री लेने पहुंचे, जो किसी भी देश की तुलना में सबसे ज्यादा संख्या है।
खास बात यह है कि विदेश जाने वाले भारतीय छात्र कंप्यूटर साइंस जैसे टेक्निकल कोर्स को प्राथमिकता देते हैं। जहां अमेरिका इस क्षेत्र का ग्लोबल हब माना जाता है, वहीं कनाडा कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए एक मजबूत और सुरक्षित विकल्प बनकर सामने आया है। यहां जॉब पाने के अवसर भी अमेरिका की तुलना में अधिक स्थिर माने जाते हैं।
आइए जानें वे 5 प्रमुख कारण, जिनसे कनाडा में CS की पढ़ाई करना भारतीय छात्रों के लिए एक समझदारी भरा कदम साबित हो रहा है।
1. वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन सिस्टम
कनाडा की यूनिवर्सिटीज अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए जानी जाती हैं।
फैकल्टी इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की होती है। पाठ्यक्रम उद्योग की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जाता है। कॉलेज लेवल पर ही स्टूडेंट्स को कोडिंग, डेटा स्ट्रक्चर, AI, मशीन लर्निंग जैसी स्किल्स में निखार दिया जाता है, जिससे वे आसानी से रोजगार पा सकें।
2. तेजी से बढ़ता टेक सेक्टर
कनाडा का टेक सेक्टर लगातार विस्तार कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, IBM, गूगल सहित कई वैश्विक कंपनियों के ऑफिस कनाडा में मौजूद हैं। AI, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में स्किल्ड ग्रेजुएट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इससे छात्रों को डिग्री के बाद नौकरी खोजने में परेशानी कम होती है।
3. वर्क वीजा पाने की आसान प्रक्रिया
कनाडा विदेशी छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद Post-Graduation Work Permit (PGWP) देता है, जिससे स्टूडेंट्स अधिकतम 3 साल तक नौकरी कर सकते हैं, इंडस्ट्री एक्सपीरियंस हासिल कर सकते हैं। अमेरिका के H-1B की तरह यहां कोई लॉटरी सिस्टम भी नहीं है। सिर्फ एक मान्य जॉब ऑफर के आधार पर ही वर्क वीजा मिल जाता है। इससे नौकरी और भविष्य की स्थिरता का रास्ता आसान हो जाता है।
4. परमानेंट रेजिडेंसी (PR) पाने का बेहतर मौका
कनाडा की इमिग्रेशन पॉलिसी विदेशी छात्रों को सैटलमेंट के लिए प्रोत्साहित करती है।
PGWP के जरिए जब छात्र कनाडाई वर्क एक्सपीरियंस हासिल कर लेते हैं, तो उन्हें Canadian Experience Class (CEC), Express Entry जैसी स्कीमों के तहत PR पाने का अच्छा मौका मिलता है। यही वजह है कि लाखों भारतीय युवा कनाडा को दीर्घकालिक विकल्प के रूप में चुन रहे हैं।
5. सुरक्षित माहौल और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस
अमेरिका में बंदूक हिंसा और भेदभाव की घटनाएं कई बार चिंता का कारण बनती हैं।
कनाडा की छवि इसके बिल्कुल उलट है। भारतीय समुदाय यहां बड़ी संख्या में मौजूद है। यहाँ का समाज स्वागत करने वाला और सुरक्षित है। कंपनियां वर्क-लाइफ बैलेंस पर विशेष ध्यान देती हैं। यह माहौल छात्रों और युवा पेशेवरों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है।
कनाडा की टॉप यूनिवर्सिटीज: CS पढ़ने के बेहतरीन विकल्प
अगर आप कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए कनाडा जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये शीर्ष संस्थान आपके लिए सबसे अच्छे विकल्प माने जाते हैं:
– यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो
– यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया (UBC)
– यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू
– मैक्गिल यूनिवर्सिटी
– यूनिवर्सिटी ऑफ मॉन्ट्रियाल
– यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा
– क्वींस यूनिवर्सिटी
– साइमन फ्रेजर यूनिवर्सिटी
– यूनिवर्सिटी ऑफ कालगैरी
– कार्लटन यूनिवर्सिटी
ये यूनिवर्सिटीज रिसर्च, इनोवेशन, प्लेसमेंट और एक्सपोजर के मामले में दुनिया भर में मान्यता प्राप्त हैं।




Add comment