Edinbox Hindi
विदेश में पढ़ाई की योजना? SAT परीक्षा क्यों है सबसे ज़रूरी

विदेश में पढ़ाई की योजना? SAT परीक्षा क्यों है सबसे ज़रूरी

विदेश में पढ़ाई की योजना? SAT परीक्षा क्यों है सबसे ज़रूरी

अगर आप विदेश में पढ़ाई (Study Abroad) की योजना बना रहे हैं, तो SAT परीक्षा को अपनी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रखें। दुनिया भर की नामी यूनिवर्सिटीज़ में मान्य SAT, अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए एक अहम पात्रता परीक्षा मानी जाती है। यहां SAT से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आसान भाषा में दी जा रही है।

SAT क्या है?

SAT एक स्टैंडर्डाइज्ड, कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षा है, जिसे खासतौर पर हाई स्कूल छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है। यह परीक्षा अमेरिका, कनाडा और अन्य देशों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए ली जाती है।

SAT के जरिए छात्रों की रीडिंग, राइटिंग और मैथ्स की समझ को परखा जाता है, ताकि कॉलेज के लिए उनकी तैयारी का आकलन किया जा सके।

यह परीक्षा 1600 अंकों की होती है और इसका संचालन College Board द्वारा Bluebook ऐप के माध्यम से किया जाता है।

SAT परीक्षा का पैटर्न

SAT में दो मुख्य सेक्शन होते हैं:

Evidence-Based Reading & Writing (800 अंक)

कुल प्रश्न: 54

समय: 64 मिनट

प्रश्न प्रकार: मल्टीपल चॉइस, शब्दावली, पंक्चुएशन, वाक्य पूर्ण करना

Math (800 अंक)

कुल प्रश्न: 44

समय: 70 मिनट

75% मल्टीपल चॉइस और 25% डिस्क्रिप्टिव/रिस्पॉन्स टाइप

नोट: SAT में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।

परीक्षा अवधि और तारीखें

कुल समय: 2 घंटे 14 मिनट

SAT साल में 7 बार आयोजित होती है:

मार्च, मई, जून, अगस्त, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर

टॉप यूनिवर्सिटीज़ के लिए SAT स्कोर

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में आमतौर पर ये SAT स्कोर स्वीकार किए जाते हैं:

Harvard University: 1460–1580

Stanford University: 1440–1570

MIT: 1520–1570

QS World University Rankings 2026: टॉप 10 ग्लोबल यूनिवर्सिटीज़

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 100 से अधिक देशों की 1500 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज़ को शामिल किया गया है। टॉप 10 विश्वविद्यालय इस प्रकार हैं:

– Massachusetts Institute of Technology (MIT)

– Imperial College London

– Stanford University

– University of Oxford

– Harvard University

– University of Cambridge

– ETH Zurich

– National University of Singapore (NUS)

– UCL

– California Institute of Technology (Caltech)

आवेदन से पहले किन बातों पर ध्यान दें

विदेशी यूनिवर्सिटी में आवेदन करने से पहले छात्र इन बातों की अच्छी तरह जानकारी जरूर लें:

– एडमिशन प्रक्रिया

– उपलब्ध स्कॉलरशिप

– शहर और देश की पसंद

– रहने और पढ़ाई का खर्च

– कोर्स की उपलब्धता

– भविष्य के जॉब मार्केट से कोर्स का तालमेल

SAT की सही तैयारी और योजना आपको टॉप ग्लोबल यूनिवर्सिटीज़ में दाखिले का मजबूत मौका दिला सकती है। समय रहते तैयारी शुरू करना ही सफलता की कुंजी है।

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed