Edinbox Hindi
न्यूजीलैंड में पढ़ाई का सुनहरा मौका: ऑकलैंड यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों को देगी 10.70 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप

न्यूजीलैंड में पढ़ाई का सुनहरा मौका: ऑकलैंड यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों को देगी 10.70 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप

न्यूजीलैंड में पढ़ाई का सुनहरा मौका: ऑकलैंड यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों को देगी 10.70 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप

न्यूजीलैंड में हायर एजुकेशन की तैयारी कर रहे भारतीय छात्रों के लिए अच्छी खबर है। देश की प्रतिष्ठित ऑकलैंड यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों के लिए ‘इंडिया हाई अचीवर्स स्कॉलरशिप’ जारी रखे हुए है। इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को 20 हजार न्यूजीलैंड डॉलर (लगभग 10.70 लाख रुपये) तक की आर्थिक सहायता मिलती है। यह स्कॉलरशिप अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा और मास्टर्स प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए है। इसकी शुरुआत 2022 में की गई थी और तब से हर साल कई भारतीय छात्रों को इसका लाभ मिल रहा है।

भारत के होनहार छात्रों के लिए खास स्कॉलरशिप

स्कॉलरशिप का मुख्य लक्ष्य भारत के मेधावी छात्रों को न्यूजीलैंड में पढ़ाई का अवसर प्रदान करना और उनकी आर्थिक बाधाओं को कम करना है। हर साल 30 भारतीय छात्रों को यह स्कॉलरशिप दी जाती है। यह साल में दो बार जारी की जाती है।

आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी 2026 से शुरू होगी और इसकी अंतिम तारीख 2 अप्रैल 2026 है। स्कॉलरशिप के जरिए छात्रों की यूनिवर्सिटी की ट्यूशन फीस काफी हद तक कवर हो जाती है, जिससे विदेश में पढ़ाई का खर्च कम हो जाता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से भारतीय छात्रों के लिए बनाई गई है। आवेदन करने के लिए कुछ प्रमुख शर्तें हैं—

– छात्र भारतीय नागरिक होना चाहिए।

– उसे यूनिवर्सिटी के फुल-टाइम कोर्स में एडमिशन लेना अनिवार्य है।

– स्कॉलरशिप सिर्फ UG, PG डिप्लोमा और मास्टर्स प्रोग्राम पर लागू है।

इस स्कॉलरशिप की शुरुआत भारतीय छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के लिए प्रेरित करने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। हर साल बड़ी संख्या में भारतीय छात्र इसके लिए आवेदन करते हैं।

कैसे करें आवेदन?

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। आवेदन करने से पहले छात्रों को योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी अच्छी तरह चेक करनी चाहिए। आवेदन से संबंधित सभी जानकारी AskAuckland ऑनलाइन हेल्प सेंटर पर उपलब्ध है।

आमतौर पर आवेदन के लिए निम्न दस्तावेज जरूरी होते हैं—

– अकादमिक ट्रांसस्क्रिप्ट

– भारतीय नागरिकता का प्रमाण

– उस कोर्स की डिटेल, जिसमें एडमिशन लेने की योजना है

यूनिवर्सिटी छात्रों को सलाह देती है कि वे सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई दिक्कत न हो।

ऑकलैंड यूनिवर्सिटी की यह स्कॉलरशिप उन भारतीय छात्रों के लिए बड़ा अवसर है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाना चाहते हैं। सही तैयारी और समय पर आवेदन करके छात्र न्यूजीलैंड में उच्च शिक्षा का सपना आसानी से पूरा कर सकते हैं।

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed