Edinbox Hindi

 JNU में एमबीए के लिए आवेदन की प्रकिया शुरु, IIM से आधी है फीस

एमबीए (MBA) करने के इच्छुक छात्रों के लिए एक ज़रूरी खबर है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू (JNU) में अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (ABVSME) द्वारा पेश किए जाने वाले  एमबीए के लिए वर्ष 2024-2026 हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। CAT 2023 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले अब JNU MBA 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून, 2024 निर्धारित की गई है। 

बता दें कि जेएनयू में एमबीए प्रोग्राम 2019 में शुरू हुआ था। जेएनयू में एमबीए कोर्स अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप ऑफर करता है। अब तक चार बैच इससे पासआउट हो चुके हैं। जेएनयू में एमबीए कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन के इच्छुक छात्र वेबसाइट https://jnu.ac.in/ पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। जनरल कैंडिडेट्स के लिए अप्लीकेशन फीस 2000 रुपये है, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस 1000 रुपये है। जेएनयू में एमबीए कोर्स दो साल का है। डिग्री हासिल करने के लिए चार सेमेस्टर में कम से कम 80 क्रेडिट हासिल करना होता है। 

पात्रता
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एमबीए (JNU MBA Admission) 2024 पात्रता आवश्यकताओं के अनुसार सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के आवेदकों को अपनी योग्यता डिग्री के कुल योग में कम से कम 50% संभावित अंक या समकक्ष सीजीपीए अर्जित करना आवश्यक है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या विकलांग व्यक्ति श्रेणियों की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले आवेदक 5 प्रतिशत छूट के साथ आवेदन करने के पात्र हैं और उन्हें कुल संभावित अंकों में से कम से कम 45% अंक प्राप्त होना चाहिए.

आवेदन शुल्क
सामान्य उम्मीदवारों के लिए, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एमबीए (JNU MBA Admission) 2024 के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये है. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क होगा.

चयन प्रक्रिया
इस कार्यक्रम में उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे दौर में भाग लेने के लिए 15 जून, 2024 तक पंजीकरण करना होगा। इस प्रक्रिया में एडमिशन CAT स्कोर, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर मिलता है। कैट स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू आयोजित किया जाता है। जीडी और पर्सनल इंटरव्यू में कुल सीट से सात गुना अधिक कैंडिडेट्स को बुलाया जाएगा। कैट स्कोर को वेटेज 70 फीसदी, ग्रुप डिस्कशन को 10 फीसदी और पर्सनल इंटरव्यू को 20 फीसदी वेटेज मिलेगा। जेएनयू में एमबीए के लिए 75 सीटें हैं। 

 फीस
जेएनयू में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों की एमबीए फीस 12 लाख रुपये है, जबकि ओबीसी-नॉन क्रीमीलेयर के लिए 8 लाख और एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए 6 लाख रुपये है। फीस चार सेमेस्टर में बराबर-बराबर किस्त में देनी होगी। 

आवेदन कैसे करें?
– छात्र सबसे पहले JNU के अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
– इसके बाद वेबपेज पर JNU MBA 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें. JNU MBA 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पूरा करें
– आवश्यक फ़ाइलें अपलोड करें
– अंतिम में JNU MBA 2024 आवेदन के लिए भुगतान करें
– JNU MBA 2024 फॉर्म भरें और अपने रिकॉर्ड के लिए एक प्रति सुरक्षित रखें

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed