Edinbox Hindi
ncert books of cbse board not available in market

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्राओं को मिलेगा ब्रेक, केंद्रों पर मुफ्त सैनिटरी पैड भी होंगे उपलब्ध

अब बोर्ड परीक्षा में पीरियड्स के दौरान लड़कियों को दिक्कतों से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। सरकार ने इसके संबंध में सभी बोर्डों को दिशा-निर्देश जारी किया है। शिक्षा मंत्रालय ने एडवाइजरी में कहा है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्राओं को जरूरत पड़ने पर टॉयलेट ब्रेक लेने की अनुमति दी जाए। मंत्रालय ने सभी परीक्षा केंद्रों पर मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की बात भी कही है। 

 मंत्रालय ने कहा है कि पीरियड एक महत्वपूर्ण पहलू है। ये किसी लड़की की पढ़ाई-लिखाई के आड़े नहीं आना चाहिए। मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी स्कूलों, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) के लिए सर्कुलर जारी किया है। मंत्रालय ने कहा, ‘क्लास 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर लड़कियों को परीक्षा के दौरान जरूरी हाइजीन प्रोडक्ट मिल सकें।’

कहा गया, ‘छात्राओं को पीरियड्स से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने, असुविधा को कम करने और परीक्षा के दौरान ध्यान केंद्रित करने के लिए जरूरी ब्रेक लेने की इजाजत दी जानी चाहिए।’ इसके अलावा, विभाग ने छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच पीरियड्स से जुड़ी स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी संबंधित स्कूलों में इससे जुड़ी प्रोग्राम को बढ़ावा देने को कहा है। इसका उद्देश्य लोगों में पीरियड्स को लेकर असहजता को कम करना और स्कूली माहौल को बेहतर बनाने पर जोर देना है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed