
NEET Re-Test Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2024) का परिणाम आज घोषित कर दिया। रिजल्ट के साथ राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के लिए संशोधित रैंक सूची भी जारी की है। नीट रीटेस्ट की अनंतिम उत्तर कुंजी और ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियों के साथ-साथ रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं भी शामिल की गईं।
संशोधित सूची में उन उम्मीदवारों का नाम शामिल है, जो “ग्रेस मार्क्स” और “पेपर लीक” मुद्दों से प्रभावित हुए थे और वे उन 6 परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हुए थे, जहां पर परीक्षा देर से शुरू हुई थी। इस समय हानि की भरपाई करने के लिए उम्मीदवारों को ग्रेस अंक दिए गए थे। इन 1,563 उम्मीदवारों के लिए इस नीट रीटेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 23 जून को सात केंद्रों पर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक नीट रीटेस्ट का आयोजन किया गया था। परीक्षा में 813 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 48 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए और इन अभ्यार्थियों ने बिना ग्रेस के अंकों का विकल्प चुना।
उम्मीदवारों को इन प्रतिक्रियाओं को चुनौती देने के लिए आमंत्रित किया गया था। चुनौतियों की समीक्षा विशेषज्ञों द्वारा की गई थी, और अंतिम परिणाम मान्य उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया। रीटेस्ट की अंतिम उत्तर कुंजी एनटीए की आघिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है, साथ ही सभी नीट यूजी 2024 की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए संशोधित स्कोर कार्ड, जिनमें रीटेस्ट देने वाले भी शामिल हैं आघिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।




Add comment