
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में आज (4 जुलाई) से शुरू होने वाली एलएलबी की दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इस संबंध में डीयू ने नोटिस भी जारी किया है। डीयू के कुलपति की ओर से इस बारे में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार परीक्षाओं की नई तिथि समय रहते बताई जाएगी।
एग्जाम कैंसिल करने का आदेश परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले देर रात को जारी किया गया। वहीं कुलपति ने कहा कि कम उपस्थिति के कारण कई छात्रों के परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जाने के मद्देनजर परीक्षाएं स्थगित की गई हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कुलपति योगेश सिंह के आदेश के तहत परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। कुलपति ने कहा कि कई छात्रों की अटेंडेंस बहुत कम थी, जिस कारण वह एग्जाम में शामिल नहीं हो पाते। इसलिए इन परीक्षा को स्थगित किया गया है।
उन्होंने कहा कि छात्रों को उपस्थिति के नुकसान की भरपाई के लिए दो सप्ताह की कक्षाएं लेने के लिए कहा गया है। इसके बाद अंतिम समेंस्टर की परीक्षा आयोजित करने की नई तिथियां जारी की जाएंगी। बुधवार देर रात जारी आदेश में कहा गया है कुलपति के आदेश के कारण 4 जुलाई को होने वाली एलएलबी दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित की जाती हैं। परीक्षा के लिए नई डेट जल्द ही उचित समय पर जारी की जाएगी।




Add comment