Edinbox Hindi

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दामोदर खडसे को “राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान”

मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग ने हिंदी भाषा की समृद्धि के लिए अखिल भारतीय पुरस्कारों की घोषणा की है। इसके अंतर्गत वर्ष 2022 का “राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान” वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दामोदर खडसे को 14 सितंबर, 2024 को भोपाल में प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार में पांच लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र शामिल है।

मुंबई की प्रमुख साहित्यिक पत्रिका “सृजनिका” के संपादक डॉ. अमरीश सिन्हा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. दामोदर खडसे की पचास से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें उपन्यास, कहानी, कविता, समीक्षा, संस्मरण और भाषा संबंधी पुस्तकें शामिल हैं। उनकी रचनाओं के अंग्रेजी के साथ-साथ भारतीय भाषाओं में अनुवाद प्रकाशित हुए हैं। डॉ. खडसे ने लगभग चौबीस मराठी पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद किया है और कुछ हिंदी पत्रिकाओं के मराठी विशेषांकों का संपादन भी किया है। उक्त पुरस्कार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल के रवींद्र भवन में प्रदान किया जाएगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed