Edinbox Hindi

शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आयोजित, बांटे गए पुरस्कार 

शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में अपने पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सत्ताईस लोगों को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, छह  को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और छह व्यक्तियों को एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया। सामाजिक कार्य, पर्यावरण विज्ञान, अध्यात्मवाद, परियोजना प्रबंधन और नेतृत्व, फोरेंसिक विज्ञान, मंत्र चिकित्सा आदि विभिन्न क्षेत्रों  में उल्लेखनीय योगदान के लिए भी लोगों को सम्मानित किया गया।

शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी के इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आचार्य लोकेश मुनि, नरेश बंसल जी, एन.के. गोयल, न्यायमूर्ति बी.पी. सिंह, राकेश चंद्र अग्रवाल,  संदीप मारवाह, प्रदीप चंदेल,  अनिल बिमल और आर.पी. जैन उपस्थित थे। इस मौके पर आचार्य लोकेश मुनि ने कहा कि “ये पुरस्कार अकादमिक डिग्री से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इन्हें ज़िंदगी में मिले अनुभवों और समाज में दिए गए योगदान के आधार पर दिया गया है।”

GETCRR के संस्थापक और सीईओ, शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी के बोर्ड के सदस्य और एशिया पेसिफिक, मध्य पूर्व, अफ्रीका और ओशिनिया इलाकों के कुलपति, डॉ. आर.के.गुप्ता ने कहा, “सभी सम्मानित सदस्यों के योगदान का विभिन्न क्षेत्रों और समुदाय पर गहरा असर पड़ा है, और हमें उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने पर गर्व है।”

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed