Edinbox Hindi

कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश में स्कूल-कॉलेज रहेंगे 26 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद

Kanwad Yatra Holiday 2024: कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में 26 जुलाई से से दो अगस्त तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। सुरक्षा और यातायात की दृष्टि से स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। यूपी में मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और सहारनपुर सहित कई जिलों में स्कूल बंद रखने का एलान किया गया है। 26 जुलाई से से दो अगस्त तक सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल, मदरसा, डिग्री कॉलेज, डीआईईटी और तकनीकी संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। 

गौरतलब है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही सड़कों पर श्रृद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ गई है। लिहाजा जिन भी जिलों में भीड़ अधिक रहती है उन सभी जनपदों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद रखा जाएगा। कांवड़ मेले में भीड़ को देखते हुए सभी ज़िलों के जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में जारी किया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेजों पर लागू होगा।

सभी प्रधानाचार्य और विद्यालय संचालकों से निर्धारित तिथियों के दौरान विद्यालय बंद रखने को कहा गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि अवकाश मेंं कोई विद्यालय खुला पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अभी भी कावड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन के चलते स्कूल-कालेज आने-जाने में छात्र-छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक-दो दिन के भीतर कांवड़ यात्रियों की संख्या में और भी बढोतरी होने की आशा है जिसको ध्यान में रखते हुए स्कूल कालेज बंद करने का निर्णय लिया गया है।

इसी तरह के आदेश उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भी जारी किए गए हैं। यहां भी कांवड़ मेले के चलते आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ-साथ कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे। इसके अलावा कांवर यात्रा के दौरान छात्रों की सुरक्षा के लिए, वाराणसी, इंदौर और उज्जैन में अधिकारियों ने स्कूल शेड्यूल में बदलाव किया है। इन जिलों के स्कूल पूरे सत्र में सोमवार को साप्ताहिक बंदी रखेंगे और इसके बजाय रविवार को कक्षाएं संचालित करेंगे।

 

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed