Edinbox Hindi

ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

AILET 2025: अगर आप क़ानून की पढाई करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए 1 अगस्त से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह परीक्षा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) दिल्ली कराती है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nludelhi.ac.in के माध्यम से एआईएलईटी आवेदन पत्र भर सकते हैं।

आईलेट पांच वर्षीय बैचलर ऑफ आर्ट्स और बैचलर ऑफ लॉ (BA LLB) (ऑनर्स), मास्टर ऑफ लॉ (LLM) और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, संस्थान इस साल से बैचलर ऑफ कॉमर्स-बैचलर ऑफ लॉ (BCom-LLB) कोर्स शुरू कर रहा है।

कार्यक्रम के अनुसार, ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2025) के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर, 2024 है। 8 दिसंबर, 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक एक ही पाली में परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए छात्रों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से पेन पेपर मोड में होगा। परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न शहरों में किया जाएगा। 

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “अगर किसी संस्थान को 8 दिसंबर, 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक उक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन के बारे में चिंता है, तो वे 3 जून, 2024 तक registrar@nludelhi.ac.in पर तिथि परिवर्तन के लिए अपना अनुरोध भेज सकते हैं।”

अनारक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 3,500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये है।

एनएलयू दिल्ली बीकॉम-एलएलबी कोर्स के लिए पात्रता
– विदेशी नागरिक श्रेणी के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को छोड़कर सभी उम्मीदवारों को चयन के लिए AILET परीक्षा देनी होगी।
– उम्मीदवारों को कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
– विदेशी नागरिक श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, पात्रता आवश्यकता कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा में 65% अंक है।
– जो अभ्यर्थी अर्हता परीक्षा में शामिल हो रहे हैं या उसके परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं और प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed