Edinbox Hindi

केजरीवाल के करीबी विवादास्पद IAS अधिकारी उदित राय के खिलाफ LG ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के करीबी विवादास्पद आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। उदित प्रकाश राय पर आरोप है कि उन्होंने साल 2017 से 2021 के बीच अपनी वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) पर दिल्ली और अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के तीन मुख्य सचिवों के जाली हस्ताक्षर किये थे। एलजी ने मामले को आगे की कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय को भी सिफारिश भेज दी है। उदित राय फिलहाल मिजोरम में तैनात हैं और निलंबित चल रहे हैं।  

गौरतलब है कि जाली हस्ताक्षर मामले में दिल्ली सरकार के विशेष सतर्कता सचिव ने आईपी एस्टेट पुलिस थाने में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर राय के खिलाफ धारा 465/471 आईपीसी के तहत जालसाजी का आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इसमें कहा गया कि राय ने एक अप्रैल 2017 से आठ अक्तूबर 2017 और नौ अक्तूबर 2017 से 31 मार्च 2018 के दौरान अपने एपीएआर में तत्कालीन मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर किए थे।

दिल्ली तबादला होने पर उन्होंने 31 अगस्त 2020 से 31 मार्च 2021 की अवधि में एपीएआर में रिपोर्टिंग प्राधिकरण एच राजेश प्रसाद, प्रमुख सचिव (शिक्षा), व समीक्षा प्राधिकरण विजय कुमार देव, दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव के जाली हस्ताक्षर किए। दिल्ली में अपने स्थानांतरण के बाद राय को दिल्ली सरकार ने निदेशक (शिक्षा) के रूप में तैनात किया था और उन्हें अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार का करीबी विश्वासपात्र माना जाता था। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed