Edinbox Hindi

देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों की लिस्ट हुई जारी, आईआईटी मद्रास टॉप पर

NIRF Rankings 2024: बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग यानी एनआईआरएफ रैंकिंग (NIRF Rankings 2024) का 9वां संस्करण जारी हो चुका है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को इसकी घोषणा की। हर साल जारी की जाने वाली एनआईआरएफ रैंकिंग विभिन्न मानदंडों के आधार पर भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन और रैंकिंग करती है। इसके तहत 13 श्रेणियों की रैंकिंग जारी की गई। इस वर्ष भी देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान का ताज आईआईटी मद्रास के सर बंधा। एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में समग्र श्रेणी यानी ओवरऑल केटेगरी में आईआईटी मद्रास ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं, भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आईआईटी मद्रास ने इंजीनियरिंग कैटेगरी में भी पहला स्थान प्राप्त किया। 

हमेशा की तरह, आईआईटी ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 की इंजीनियरिंग श्रेणी में अपना दबदबा बनाए रखा है और शीर्ष 10 में से अधिकांश स्थानों पर कब्जा किया है।मेडिकल कैटेगरी में एम्स दिल्ली ने टॉप किया है। वहीं, हिंदू कॉलेज ने इस साल कॉलेज श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया है। आईआईएम अहमदाबाद ने मैनेजमेंट कैटेगरी में टॉप किया है। आईआईएससी बेंगलुरु को सर्वश्रेष्ठ भारतीय विश्वविद्यालय चुना गया।

अलग-अलग श्रेणी के तहत शीर्ष संस्थान

 
1. इंजीनियरिंग 
आईआईटी मद्रास
आईआईटी दिल्ली
आईआईटी बॉम्बे
आईआईटी कानपुर
आईआईटी खड़गपुर
आईआईटी रुड़की
आईआईटी गुवाहाटी
आईआईटी हैदराबाद
एनआईटी तिरुचिरापल्ली
आईआईटी-बीएचयू वाराणसी

2. प्रबंधन संस्थान
आईआईएम अहमदाबाद
आईआईएम बैंगलोर
आईआईएम कोझिकोड
आईआईटी दिल्ली
आईआईएम कलकत्ता
आईआईएम मुंबई
आईआईएम लखनऊ
आईआईएम इंदौर
एक्सएलआरआई, जमशेदपुर
आईआईटी बॉम्बे

3. विश्वविद्यालय 
आईआईएससी, बेंगलुरु
जेएनयू, नई दिल्ली
जेएमआई, नई दिल्ली
मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल
बीएचयू, वाराणसी
दिल्ली विश्वविद्यालय
अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
एएमयू, अलीगढ़
जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
वीआईटी, वेल्लोर

4. समग्र श्रेणी में शीर्ष 10 संस्थान
आईआईटी मद्रास
आईआईएससी बेंगलुरु
आईआईटी बॉम्बे
आईआईटी दिल्ली
ईट कानपुर
आईआईटी खड़गपुर
एम्स, नई दिल्ली
आईआईटी रुड़की
आईआईटी गुवाहाटी
जेएनयू, नई दिल्ली

5. शीर्ष कॉलेज
हिंदू कॉलेज, दिल्ली
मिरांडा हाउस, दिल्ली
सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली
राम कृष्ण मिशन विवेकानंद शताब्दी कॉलेज, कोलकाता
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली
सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता
पीएसजीआर कृष्णम्मल महिला कॉलेज, कोयंबटूर
लोयोला कॉलेज, चेन्नई
किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली
लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, दिल्ली

6. लॉ संस्थान
नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली
नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद
पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय विधि विज्ञान विश्वविद्यालय, कोलकाता
सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे

7. आर्किटेक्चर और प्लानिंग
आईआईटी रुड़की
आईआईटी खड़गपुर
एनआईटी कालीकट
आईआईईएसटी, शिबपुर
स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली

8. ओपन यूनिवर्सिटी
इग्नू
नेताजी सुभाष मुक्त विश्वविद्यालय
डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर मुक्त विश्वविद्यालय, अहमदाबाद

9. स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी
अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई
जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे
कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता
पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद
आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम
भारतियार विश्वविद्यालय, कोयंबटूर
केरल विश्वविद्यालय, तिरुवनंतपुरम
सीयूएसएटी, कोचीन

10. टॉप शोध संस्थान
आईआईटी बॉम्बे
आईआईटी मद्रास
आईआईटी हैदराबाद
आईआईएससी बेंगलुरु

11. मेडिकल कॉलेज
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली
स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान बेंगलुरु
जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुडुचेरी

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed