Edinbox Hindi

21 अगस्त को हुई यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द 

UGC NET 2024:  21 अगस्त को डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, वाराणसी में दूसरी पाली में आयोजित हुई यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द कर दी गई है। एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार परीक्षा प्रक्रिया के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ी के कारण 21 अगस्त की दूसरी पाली की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इस परीक्षा का पुन: आयोजन किया जाएगा जिसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट  https://ugcnet.nta.ac.in पर दी जाएगी।

यूजीसी नेट की परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने एक सार्वजनिक अधिसूचना जारी है। इसके अनुसार 21 अगस्त को एक परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली परीक्षा को रद्द किया गया है। दरअसल वाराणासी के डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन  में परीक्षा प्रक्रिया में तकनीकी गड़बड़ी रही। जिस कारण परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित नहीं हो सकी। एनटीए ने इस परीक्षा केंद्र के सभी उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया है।

एनटीए ने अधिसूचना में बताया कि इस संबंध में परीक्षा की तिथि, समय और स्थान एनटीए द्वारा एक अलग सार्वजनिक सूचना के माध्यम से अधिसूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in पर जाने की भी सलाह दी जाती है। यूजीसी-नेट जून 2024 से संबंधित किसी भी स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed