Edinbox Hindi

30 अगस्त तक होने वाली यूजीसी नेट परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी

UGC NET Admit Card 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 30 अगस्त 2024 तक आयोजित होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षाओं (UGC-NET exams) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 28, 29 और 30 अगस्त को परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – ugcnet.nta.ac.in. के माध्यम से यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले एजेंसी ने 21, 22, 23  और 26 अगस्त की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किए थे। 26 अगस्त को होने वाली परीक्षा को जन्माष्टमी के त्यौहार के कारण 27 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। 2, 3 और 4 सितंबर को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट बाद में जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 21 अगस्त 2024 से 04 सितंबर 2024 के बीच देश भर के विभिन्न शहरों में 83 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में यूजीसी- नेट जून 2024 परीक्षा आयोजित कर रही है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा के शहर और तारीख के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है। 28, 29 और 30 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाली UGC–NET जून 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का विवरण जमा करना होगा। एनटीए ने उम्मीदवारों को  एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के लिए कहा है। परीक्षा के दिन उन्हें एडमिट कार्ड (सभी पेज) की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (मूल कॉपी) साथ लेकर आना होगा। एडमिट कार्ड पर अनुमत फोटो आईडी की सूची दी गई होगी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed