Edinbox Hindi

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का पूरा हुआ ड्रीम, IIM-अहमदाबाद में MBA प्रोग्राम में लिया एडमिशन

‘व्हाट द हेल नव्या’ नामक पॉडकास्ट होस्ट करने वाली अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने कई बार ये बात साफ की है कि वो बॉलीवुड में कदम नहीं रखना चाहती हैं बल्कि उनका इंटरेस्ट पढ़ाई और बिजनेस में है। अब श्वेता बच्चन नंदा और बिजनेसमैन निखिल नंदा की बेटी नव्या ने खुद के लिए एक अलग और स्पष्ट पहचान बनाने के सफर में पहला कदम रख दिया है। नव्या ने प्रतिष्ठित IIM-अहमदाबाद में MBA प्रोग्राम में दाखिला लिया है।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा करते हुए उन्होंने लिखा है : “सपने सच होते हैं ! अगले 2 साल… बेहतरीन लोगों और फैकल्टी के साथ! ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (BPGP) क्लास ऑफ 2026″ नव्या ने अपने बैचमेट्स के साथ कैंपस की अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में शुरू किया गया यह कोर्स एक ब्लेंडेड (हाइब्रिड) प्रोग्राम है, जिसमें ऑन-कैंपस, इन-पर्सन सेशन और लाइव इंटरेक्टिव ऑनलाइन सेशन शामिल हैं। यह कोर्स उन स्टू़डेंट्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कामकाजी पेशेवर और बिजनेसपर्सन भी हैं, जिससे वे अपने कामकाजी जीवन और पढ़ाई के बीच संतुलन बना सकें।

बॉलीवुड अदाकारा सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने अपनी प्रिय मित्र को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। फिल्म निर्माता जोया अख्तर, करिश्मा कपूर और सोनाली बेंद्रे ने भी नव्या को उनके सपनों को पूरा करने के लिए बधाई दी है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed