
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 के कौशल शिक्षा विषय के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। कक्षा 9, 10, 11, 12 के सैंपल पेपर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं और ये छात्रों के लिए उपलब्ध हैं। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर इन्हें देखा जा सकता है। इस सत्र में परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार सैंपल पेपर डाउनलोड कर तैयारी शुरू कर सकते हैं।
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के मध्य में आयोजित होने की उम्मीद है। हालांकि सीबीएसई ने केवल कौशल शिक्षा विषयों के लिए सैंपल पेपर जारी किए हैं। मुख्य विषयों के प्रश्नपत्र अभी जारी नहीं किए गए हैं। उम्मीद है बोर्ड जल्द ही मुख्य विषयों के प्रश्नपत्र भी जारी करेगा। हालांकि 30 लाख से ज़्यादा छात्र कक्षा 10 और 12 के सैंपल पेपर का इंतज़ार कर रहे हैं।
सीबीएसई सैंपल प्रश्नपत्रों से विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी। साथ बोर्ड का सैंपर पेपर जारी करने का मकसद विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी देना है।




Add comment