Edinbox Hindi

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से मिले पीएम मोदी, पूछे शिक्षा को और बेहतर बनाने के उपाय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत शिक्षकों से बातचीत की। इन 82 शिक्षकों को इस वर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षकों से बच्चों की शिक्षा में प्रगति, समस्याएं आदि के बारे में बात की। साथ ही प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित इन शिक्षकों से शिक्षा के क्षेत्र को और बेहतर बनाने के तरीके पर चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।

पीएमओ के मुताबिक मोदी ने कहा कि, आज के युवाओं को विकसित भारत के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी शिक्षकों के हाथों में है। उन्होंने अपनी-अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करने के महत्व पर भी चर्चा की। 

पीएम मोदी ने शिक्षकों को छात्रों को विभिन्न भाषाओं में स्थानीय लोकगीत पढ़ाने का सुझाव दिया, ताकि उन्हें विभिन्न भाषाओं से परिचित होने में मदद मिल सके। उन्होंने शिक्षकों को भारत की विविधता का पता लगाने के लिए छात्रों को शैक्षिक यात्राओं पर ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों से बात की, जिसमें उन्होंने वैदिक मैथमेटिक्स का जिक्र किया और कहा बच्चों को इसका ज्ञान जरूर दें। 

उन्होंने आगे कहा, ये आप सब को भी काम आ सकता है। वैदिक मैथमेटिक्स की तो ऑनलाइन क्लासेज भी चलती है। यूके में तो ऑलरेडी कुछ जगहों पर सिलेबस में वैदिक मैथमेटिक्स है। जिन बच्चों को मैथमेटिक्स में रूचि नहीं होती है, वे अगर थोड़ा-सा भी देखेंगे तो उन्हें लगेगा ये तो लॉजिकल है। ऐसे में उन्हें एकदम से सीखने का मन कर जाता है। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed